नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट एक जून से शुरू होने जा रहा है। गत चैंपियन भारत का पहला मुकाबला चार जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत की 15 सदस्यीय टीम काफी प्रतिभावान है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बल्लेबाजों में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी और गेंदबाजों में बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर हैं। 35 वर्षीय धोनी के 286 वनडे में 50.96 के औसत व 88.98 के स्ट्राइक रेट के साथ 9275 रन हैं। वे 61 अर्धशतक और 10 शतक लगा चुके हैं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 183 रन है। धोनी ने 269 कैच और 94 स्टंप किए हैं।
28 वर्षीय जडेजा 129 वनडे खेल चुके हैं। जडेजा के खाते में 34.68 के औसत व 4.88 के इकोनोमी रेट के साथ 151 विकेट हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36/5 विकेट है। जडेजा ने 32.00 के औसत व 85.54 के स्ट्राइक रेट से 1889 रन भी बनाए हैं। इनमें 10 अर्धशतक शामिल हैं और टॉप स्कोर 87 रन है।
अब हम देखेंगे चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही भारतीय टीम के अन्य 13 सदस्यों का वनडे में प्रदर्शन :-
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope