भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इस जोड़ी को शादी की
शुभकामनाएं दीं। सचिन तेंदुलकर ने कहा विरुष्का (विराट और अनुष्का के नाम
का मिश्रण) एक साथ अद्भुत दिखते हैं। सानिया ने ट्वीट कर कहा, आप दोनों को
बधाई। आप बहुत प्यारे और खुश लग रहे हो। आपको पूरी दुनिया की खुशी मिले।
ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली
क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, जुग-जुग जिए यह खूबसूरत जोड़ी..रब हमेशा खुश
रखे। इसके अलावा उमेश यादव, चेतश्वर पुजारा, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग
ठाकुर के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी, भारतीय महिला
हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पहलवान गीता फोगाट सहित खेल जगत की कई
हस्तियों ने विराट और अनुष्का को शादी की बधाई दी।
गांव में फुटबॉल खेल रही लड़कियों के बीच सरप्राइज देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साथ खाई मड़ुआ की रोटी
टोक्यो में भारतीय पैरा-कैनोइस्ट जयदीप का दबदबा, जीता स्वर्ण पदक
सबसे परफेक्ट नहीं, सबसे साहसी टीम जीतेगी आईपीएल ट्रॉफी : गंभीर
Daily Horoscope