नई दिल्ली। एलेस्टर कुक फिर चर्चा में। इंग्लैंड के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज। वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम में डे नाइट टेस्ट में ठोक डाला दोहरा शतक। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज में थे आउट ऑफ फॉर्म। हैं रनों की झड़ी लगाने के लिए मशहूर। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लगाया करिअर का चौथा दोहरा शतक। इसी साल हुए कप्तानी के बोझ से मुक्त। 145वां टेस्ट खेल रहे हैं 32 वर्षीय कुक। 46.83 के औसत से जुटाए हैं 11568 रन। ठोके 55 अर्धशतक और 31 शतक। सबसे बड़ी पारी है 294 रन की। भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावसकर का बयान। कुक अगर 6-7 साल और खेले तो बन जाएंगे टेस्ट में नं.1 बल्लेबाज। आज हैं 9वें स्थान पर।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का कब्जा है टॉप पोजिशन पर। सचिन ने 1989 से 2013 तक खेला टेस्ट क्रिकेट। 200 टेस्ट में 53.78 के औसत से बटोरे 15921 रन। 68 अर्धशतक व 51 शतक लगाने में सफल। सबसे बड़ी पारी नाबाद 248 रन।
ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट महाजन क्रिकेट ग्राउंड, किशनगढ़, चंडीगढ़ में शुरू
सूर्यकुमार यादव NCA में फिटनेस टेस्ट में फेल, IPLके शुरुआती मैचों से चूकने की संभावना
पूरे साल की मेहनत का नतीजा था खिताब : मंधाना
Daily Horoscope