• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

5वां टेस्ट : इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को बढ़त, मार्श बंधु डटे

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने बल्लेबाजों के दम पर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड पर 133 रनों की बढ़त ले ली है। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 479 रन बना लिए थे। स्टम्प्स तक शॉन मार्श 98 और मिशेल मार्श 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने 171 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 83 रनों का योगदान दिया। इस जोड़ी ने शनिवार की शुरुआत अपने दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 193 रनों से की। 91 रन पर नाबाद लौटने वाले ख्वाजा ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी निभाई।

ख्वाजा 381 गेंदों पर 18 चौके और एक छक्का मारने के बाद लेग स्पिनरन मेसन क्रेन की गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ के हाथों स्टम्पिंग कर दिए गए। ख्वाजा 375 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उनसे पहले कप्तान स्मिथ को मोइन अली ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। स्मिथ 274 के कुल स्कोर पर आउट हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5th Test : Australia takes lead against England, Marsh brothers on crease
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 5th test, australia, england, marsh brothers, shuan marsh, mitchell marsh, steven smith, usman khawaja, joe root, australia vs england, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved