फुजोहु (चीन)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने गुरुवार को जारी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रणॉय एक स्थान की छलांग के साथ अब 10वें स्थान पर आ गए हैं। उनके 53,285 अंक हो गए हैं जबकि भारत के ही किदाम्बी श्रीकांत दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
हालांकि बी.साई प्रणीत (16वें) समीर वर्मा (21वें) और अजय जयराम (23वें) को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।
महिला एकल में ओलम्पिक पदक विजेता पी.वी सिंधू और सायना नेहवाल क्रमश: दूसरे और 11वें स्थान पर बनी हुई हैं।
(आईएएनएस)
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope