• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैडमिंटन रैंकिंग : प्रणॉय ने लगाई दो स्थान की छलांग, श्रीकांत...

HS Prannoy jumps two place in world badminton ranking - Badminton News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाते हुए 15वां स्थान हासिल कर लिया है। ताजा रैंकिंग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत आठवें स्थान पर कायम हैं।

इसके अलावा, इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड ओपन में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने भी पांच स्थान की जबरदस्त छलांग लगाते हुए 32वां स्थान हासिल किया है, वहीं पारुपल्ली कश्यप एक स्थान ऊपर 46वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

महिला एकल वर्ग की रैंकिंग में ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु पांचवें और लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल 16वें स्थान पर बरकरार है। महिला युगल वर्ग श्रेणी में अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी 25वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-HS Prannoy jumps two place in world badminton ranking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hs prannoy, jumps two place, world badminton ranking, kidambi srikanth, kashyap, pv sindhu, saina nehwal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved