नागपुर। हैदराबाद के एच.एस. प्रणॉय ने बुधवार को दुनिया के नंबर दो शटलर किदांबी श्रीकांत को मात देते हुए सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में तीन गेम तक चले मैराथन मुकाबले में प्रणॉय ने गुंटूर के श्रीकांत को 21-15, 16-21, 21-7 से मात दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहला गेम प्रणॉय ने अपने नाम किया। श्रीकांत ने दूसरे गेम में गजब का खेल दिखाते हुए जीत लिया। हालांकि तीसरे व निर्णायक गेम में श्रीकांत लय से भटक गए। प्रणॉय ने कोर्ट के चारों ओर जोरदार खेल का नजारा पेश कर बाजी मार ली।
प्रणॉय के रूप में नया राष्ट्रीय चैंपियन मिल गया है। प्रणॉय के लिए यह काफी बड़ी जीत है क्योंकि उन्होंने इस समय जबरदस्त फॉर्म में खेल रहे श्रीकांत को मात दी है। श्रीकांत इस साल तीन सुपर सीरीज खिताब अपने कब्जे में कर चुके हैं।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope