• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हिमंता बिस्वा बने भारतीय बैडमिंटन संघ के अंतरिम अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और असम बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हिमंता बिस्वा सरमा को रविवार को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया। अखिलेश दास गुप्ता के निधन के बाद यह पद खाली हुआ है। बीएआई के महासचिव अनूप नारंग ने रविवार को बिस्वा को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की।

नारंग ने कहा, ‘‘बिस्वा को निर्विरोध तौर पर बीएआई का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया है। साल 2018 में संघ के चुनाव होने हैं और बिस्वा तब तक संघ का मार्गदर्शन करेंगे। सबने यह माना है कि बिस्वा की देखरेख में भारतीय बैडमिंटन सही दिशा में बढ़ेगा।’’

रविवार को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में बिस्वा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। बिस्वा को विशेष अतिथि के तौर पर इस बैठक के लिए बुलाया गया लेकिन जब उनके नाम पर सर्वसम्मति बनी तो उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर बीएआई में शामिल करते हुए अंतरिम अध्यक्ष चुन लिया गया।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himanta Biswa Sarma named interim BAI president
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp leader, assam badminton association president, himanta biswa sarma, badminton association of india, executive council meeting, bai president\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved