Home Bookmark this site!
RSS Feed
 

हर खबर खास खबर
 
Search Now
   
21000, BSE Sensex by July 2010
पहला पन्ना » खबरें » आसन्न परमाणु आतंकवाद कठिन चुनौती : डॉ. मनमोहन सिंह
 
आसन्न परमाणु आतंकवाद कठिन चुनौती : डॉ. मनमोहन सिंह
29  सितंबर, 2009

नई दिल्ली, 29 सितंबर। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दुनिया पर मंडरा रहे परमाणु आतंकवाद को बेहद कठिन चुनौती बताते हुए परमाणु सुरक्षा में सुधार लाने के वैश्विक प्रयासों का समर्थन किया है। उन्होंने इस संदर्भ में अगले साल परमाणु सुरक्षा पर शिखर बैठक बुलाने की अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पहल का भी स्वागत किया। डॉ. सिंह कहा कि भारत ने अपनी ओर से परमाणु सामग्री के व्यापार नियंत्रण को और प्रभावकारह्वी तथा व्यापक बनाया है तथा जिन देशों के पास परमाणु औद्योगिकी नहीं है, उन्हें यह संवेदनशील तकनीक और उपकरण नहीं देने को प्रतिबद्ध हैं। परमाणु आतंकवाद के खतरे के संबंध में संयुक्तराष्ट्र महासभा में भारत द्वारा लाए जा रहे प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए सिंह ने कहा, हम परमाणु सुरक्षा में सुधार लाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करते हैं और इस संदर्भ में परमाणु सुरक्षा पर 2010 में वैश्विक शिखर बैठक बुलाए जाने की अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सही समय पर की गई पहल का स्वागत करते हैं।
परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत शुरू से परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग की वकालत करता रहा है और वह इस दिशा में किए जा रहे हर तरह के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत वर्ष 2050 तक 4.70 लाख मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता हासिल कर लेगा और ऎसा देश की तीन स्तरीय परमाणु ऊर्जा योजना के जरिए संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि भारत व्यापक परमाणु अप्रसार संधि (सीटीबीटी) के बाहर रहकर भी उसके सिद्धांतों से डिगा नहीं है। उन्हौंने इस बात पर जोर दिया कि इसे व्यापक और भेदभाव रहित होना चाहिए। भारत को अपने परमाणु अप्रसार रिकार्ड पर गर्व है। उन्होंने कहा, हम अपने परमाणु परीक्षण पर स्वैच्छिक और एकतरफा प्रतिबंध के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परमाणु हथियारों की कटौती के संबंध में एक परमाणु संपन्न और जिम्मेदार देश होने के नाते परमाणु निरस्त्रीकरण सम्मेलन में विखंडनीय पदार्थ कटौती संधि (एफएमसीटी) पर बातचीत में रचनात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस बात खेद जताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय समुदाय परमाणु हथियारों की हो़ड को रोकने में नाकाम रहा। उन्होंने परमाणु हथियारों के गैर-जिम्मेदार हाथों में जाने से रोकने की जरूरत बताई और कहा कि दुनिया के सामने यह सबसे ब़डी चुनौती है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अघ्यक्ष अल बारादेई ने इस दिशा में भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए अपील की कि भारत निरस्त्रीकरण सम्मेलन में अहम भूमिका निभाएगा।
पिछले दो दशक से भारत ने जिस तरह से आर्थिक विकास किया है, वह कई विकासशील देशों के लिए रोल मॉडल है। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भारत में परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जन्म शताब्दी समारोह के तहत किया गया है। इसमें दुनियाभर के वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। इसमें पिछले पांच दशक में परमाणु ऊर्जा की उपलब्धियों और भविष्य में इसकी चुनौतियों पर चर्चा होगी। इस मौके पर अल बारादेई को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिया गया।

मित्रों को बताये  I  राय लिखें ... Bookmark and Share
Picture Gallery : Kareena Katrina Aishwarya Shahrukh Shilpa Lara
 
बृहस्पति के नक्षत्र
बृहस्पति के नक्षत्र व्यक्ति के जन्म के समय चन्द्रमा जिस नक्षत्र पर संचार कर रहे होते हैं वह उसका जन्म नक्षत्र कहलाता है। जन्म नक्षत्र का प्रभाव व्यक्ति के आचरण एवं व्यवहार पर पूर्ण रूप से प़डता है  आगे पढें
खबरें
फ्रांसिस इंदवार की विधवा ने नक्सलियों से की अपील
कंपनी विधेयक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश शामिल होंगे: खुर्शीद
सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
राष्ट्रमंडल खेल : 50 दिन बाकी, प्रधानमंत्री ने लिया जायजा राष्ट्रमंडल खेल : प्रधानमंत्री ने नेहरू स्टेडियम का दौरा किया
मैंने कुछ गलत नहीं किया, जांच के लिए तैयार हूं: थरूर दिल्ली हवाई अड्डे का टर्मिनल-3 राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री ने दी विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि हेडली से पूछताछ कर सकेगा भारत: प्रधानमंत्री
ग्लोबल सेंटर फॉर न्युक्लियर एनर्जी पार्टनरशिप पाक संग रिश्तों में विश्वास की कमी सबसे ब़डी बाधा : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री से मिले अनिल अंबानी राजमार्गों से हटेंगे मनमोहन-सोनिया की तस्वीरों वाले बोर्ड
प्रधानमंत्री ने ठुकराई रमेश के इस्तीफे की पेशकश विकास के लिए परमाणु दायित्व विधेयक का समर्थन करें : प्रधानमंत्री
उल्फा पर पीएम के फैसले का स्वागत प्रधानमंत्री की कैमरन को बधाई, भारत आने का निमंत्रण दिया
प्रधानमंत्री ने गिलानी को तोहफे में भेजे आम सोनिया गांधी और मेरी पत्नी की सलाह मुझे मिलती है : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री के वार्ता प्रस्ताव पर यूजेसी ने थोपीं शर्ते प्रधानमंत्री का कश्मीर में नई शुरूआत का आह्वान
सार्क में फिर एक टेबल पर होंगे पाक-भारत पीएम! रक्षा क्षेत्र में निजी-सार्वजनिक भागीदारी अहम : प्रधानमंत्री
 
 
Latest Bollywood Movies Videos
पुरूषों की स्किन भी चाहे देखभाल
जमाना बीता और बदल गए पुरूषों के लिए सुंदरता के माने. अपने को जवां और सुंदर दिखाने के साथ-साथ पुरूष जमाने को भी दिखाना चाहता है कि सुंदर दिखना केवल औरतों का ही हक नहीं...    आगे पढें
Cancer मेष
03 सितंबर , 2010
आज अनिर्णय की स्थिति रहेगी। लेन-देन हेतु धन प्रबंध करना प़ड सकता है। यात्राओं में धन खर्च करना होगा। कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता रहेगी।
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या
तुला वृश्चिक धनु मकर कुम्भ मीन
आलेख
क्रिकेट-खेल
आरोपी खिलाडियों का बचाव करेगा पाक
राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा
अमेरिकी ओपन: भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
कारोबार
अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 55 प्रतिशत बढ़ी
सेंसेक्स में 32, निफ्टी में 14 अंक की तेजी
उ़डीसा रिफायनरी गुजरात से बाक्साइट ला सकती है वेदांता