मुंबई, 20 सितंबर। 1 अक्टूबर से नागपुर में शेष भारत एकादश के साथ खेले जाने वाले ईरानी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई रणजी टीम की कप्तानी सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर करेंगे। इस मुकाबले के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जाफर के अलावा तीन अंतर्राष्टीय खिलाडी- रोहित शर्मा, अजीत अगारकर और रोमेश पवार शामिल है।
शेष भारत एकादश टीम की कमान वीरेंद्र सहवाग के हाथों में होगी। इस टीम की आक्रमण पंक्ति का दारोमदार इरफान पठान, मुनाफ पटेल और प्रज्ञान ओझा जैसे अनुभवी अंतर्राष्ट्रीय गेदबाजों के हाथ में होगा।
तमिलनाडु के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ को शेष भारत एकादश टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत भी इस 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे है। श्रीसंत फिलहाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे है।
शेष भारत एकादश टीम- वीरेंद्र सहवाग(कप्तान), एस.बद्रीनाथ, मुरली विजय, विराट कोहली, मनोज तिवारी, रवींद्र जडेजा, इरफान पठान, वृद्धिमान साहा, एस. श्रीसंत, मुनाफ पटेल, प्रज्ञान ओझा, कादर जाघव, अभिनव मुकुंद, उदय कौल और संदीप त्यागी।
मुंबई टीम- वसीम जाफर (कप्तान), अजीत आगरकर, साहिल कुकरेजा, अंजिक्य रेहाने, रोहित शर्मा, प्रशांत नाइक, विनायक सामंत, इकबाल अब्दुल्ला, घवल कुलकर्णी, राहिल शेख, मुर्तजा हुसैन, सुशांत मराठे, सौरव नेतवल्कर और ओजे कानवल्कर।
|