Home Bookmark this site!
RSS Feed
 

हर खबर खास खबर
 
Search Now
   
21000, BSE Sensex by July 2010
पहला पन्ना » कारोबार » मंदी के दौर से उबरे शेयर बाजार
 
मंदी के दौर से उबरे शेयर बाजार
17  सितंबर, 2009

वाशिंगटन, 17 सितंबर। विश्व विख्यात वित्तीय संस्था लेहमन ब्रदर्स के धराशायी होने के एक साल बाद इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि वैश्विक आर्थिक संकट अब समाप्ति की ओर है। इसका सीधा असर शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है। अमरीका और यूरोप समेत एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है। एशिया में भारतीय शेयर बाजार पिछले वर्ष के मुकाबले सौ फीसदी से ऊपर आ चुका है। सब प्राइम संकट से अमरीकी में मंदी की शुरूआत हुई और जब संकट चरम पर था तब अमरीकी शेयर बाजार डाओ जोंस और नैस्डैक गोता लगाते हुए अस्सी के दशक से स्तर पर लौट गए, मगर अब जब अमरीकी में रियल स्टेट बिजनेस फिर उठ रहा है और घरों की बिक्री के आंकडे बढने लगे हैं, तो इसका सीधा असर शेयरों पर दिखाई दे रहा है। बुधवार को डाओ जोंस 108 अंक उछल कर छह अक्टूबर 2008 के स्तर पर पहुंच गया और यह नौ हजार 791 अंकों पर बंद हुआ, वहीं आईटी कंपनियों वाला नैस्डैक 30 अंक ऊपर जाकर 2133 अंकों पर बंद हुआ। यूरोप में इटली, जर्मनी और ब्रिटेन के शेयर बाजार भी एक साल के सर्वोच्चा स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। लंदन का सूचकांक फुटसी पिछले साल सितंबर के स्तर पर आ गया है। बुधवार को फुटसी डेढ फीसदी की बढत के साथ 5124 पर बंद हुआ। कच्चो तेल के भाव जहां आर्थिक सुस्ती के समय गिरकर 49 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए थे, वह अब बढकर 72 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। इससे संकेत मिलता है कि विकास के ईंधन के लिए जरूरी ईंधन की मांग बढने लगी है। एशियाई बाजारों को अमरीका से बल मिल रहा है।
अमरीकी फैडरल रिजर्व बैंक के प्रमुख बेन बर्नान्के ने कहा है कि ऎसा लगता है कि मंदी अब खत्म हो चुकी है। अमरीका में अगस्त महीने के दौरान औद्योगिक उत्पादन 0.8 फीसदी बढा है। अर्थात अमरीका में घरेलू मांग बढने लगी है जिससे एशियाई देशों से अमरीका को होने वाला निर्यात फिर गति पकड सकता है। एशिया में अगर चीन को छोड दें तो भारत, जापान, थाईलैंड, मलेशिया, ताइवान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया के शेयर बाजारों में तेजी दिखाई दे रही है और ये इस साल के सर्वोच्चा स्तर पर हैं। बैंक ऑफ जापान ने वित्तीय स्थितिको बेहतर बताया है। आंकडों के मुताबिक जापान से निर्यात में वृदि्ध हुई है। भारत में सितंबर महीने में अच्छी बरसात के बाद सूखे की आशंका कम हुई है, जिससे शेयर बाजारों को बल मिला है और आर्थिक विकास दर के छह फीसदी रहने की संभावना जताई जा रही है।
गुरूवार को कारोबार के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक सितंबर 2007 के स्तर पर पहुंच गया और पांच हजार के आंकडों को पार गया। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सूचकांक मई 2008 के बाद पहली बार 16,700 अंकों के ऊपर कारोबार कर रहा है। मगर कुछ विशेषज्ञों ने शेयर बाजारों में अचानक आई तेजी से निवेशकों को सतर्क रहने को कहा है। हांगकांग के डीबीएस बैंक से जुडे पीटर ले का कहना है, एशियाई बाजार अभी सबको पीछे छोड रहे हैं, लेकिन ऎसा सिर्फ बाजार में नकदी आ जाने से हुआ है। मुझे लगता है कि अब यहां से बढत की तुलना में बाजारों के नीचे आने का खतरा ज्यादा है।

मित्रों को बताये  I  राय लिखें ... Bookmark and Share
Picture Gallery : Bikini Salman Aamir Akshay Abhishek Ajay
 
बृहस्पति के नक्षत्र
बृहस्पति के नक्षत्र व्यक्ति के जन्म के समय चन्द्रमा जिस नक्षत्र पर संचार कर रहे होते हैं वह उसका जन्म नक्षत्र कहलाता है। जन्म नक्षत्र का प्रभाव व्यक्ति के आचरण एवं व्यवहार पर पूर्ण रूप से प़डता है  आगे पढें
खबरें
भारतीयों पर हमले से धूमिल हुई हमारी छवि: ऑस्टे्रलिया
शिवसैनिकों ने किया मुंबई के सिनेमाघरों पर हमला
नक्सलियों ने बंद के तीसरे दिन भी जमकर उत्पात मचाया
संबंधित खबरें
महंगाई दर में मामूली बढत, शून्य से 1.53 फीसदी नीचे रही आर्थिक मंदी के कारण वित्त वर्ष निर्यात में 27.7 प्रतिशत की गिरावट
नेहरू कप में भारत लेबनान से हारा दुनियाभर में हर घंटे 27 कर्मचारी बेरोजगार
किंगफिशर एयरलाइंस को 16 अरब का घाटा मंदी से उबर चुकी है दुनिया: आईएमएफ
रूपए में 14 पैसे की कमजोरी मंदी से राहत पाने के रास्ते तलाश रही है अंतर्राष्ट्रीय राहत एजेसियां
मंदी से बेअसर भारत का निर्यात सभी सरकारी कर्मचारी एयर इंडिया में यात्रा करें: केंद्र सरकार
पिछले साल अमेरिका में हर सातवें घर में पर्याप्त भोजन नही था महंगाई आसमान पर और दर पाताल में
घरेलू स्टील उधोग पर मंदी का असर उच्च वर्गीय ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की स्कीमें
भर्ती प्रक्रिया हुई तेज मंदी के बावजूद स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 42.44 फीसदी का शुद्ध मुनाफा
परमाणु कार्यक्रम पर जवाब देने को तैयार रहे ईरान : हिलेरी महंगाई दर में बढोतरी
महंगाई दर में गिरावट जी 20 की मेजबानी कनाडा व द. कोरिया को
 
 
Latest Bollywood Movies Videos
डेट रेप एक खूबसरत धोखा
डेट रेप शोषण- जो पूर्व नियोजित हो, डेट रेप जिसमें शोषण पूर्व नियोजित होता है (स्वेच्छिक भी हो सकता है)। जिसकी शुरूआत सामान्य आकर्षण के द्वारा होती है।    आगे पढें
Cancer मेष
09 फरवरी , 2010
आज पिछली चल रही परेशानी खत्म होगी। मित्रों व परिवार के लोगों के साथ समारोह में जाना होगा। सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी।
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या
तुला वृश्चिक धनु मकर कुम्भ मीन
आलेख
क्रिकेट-खेल
द्रवि़ड, लक्ष्मण की कमी खली: धोनी
मिले सुर मेरा तुम्हारा के नए वर्जन में सचिन
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया
कारोबार
बढत के साथ सिमटे शेयर बाजार
इस माह से मिलेगी मटर की दाल
आईआरएफसी कर मुक्त बांड जारी करेगी