नई दिल्ली, 14 सितंबर। विश्व चैम्पियशिप में कांस्य पदक जीतने वाले मुक्केबाज विजेंदर सिंह का इंदिरा गांघी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शानदार स्वागत किया। विजेंदर ने पिछले हफ्ते मिलान में कांस्य पदक जीता था और आज उनके स्वागत के लिए प्रशंसकों और मीडिया की भीड थी। उन्होंने कहा कि हमने लगातार पदक जीतना अभी शुरू किया है। अब वह दिन दूर है जब हम स्वर्ण पदक के साथ लौटेगे। वर्ष 2008 ओलंपिक कांस्य पदकघारी को उम्मीद है कि अगले वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि "ये दिल मांगे मोर"। में इससे संतुष्ट नहीं हूं। राष्ट्रमंडल खेल आने वाले है और हमे इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।