Home Bookmark this site!
RSS Feed
 

हर खबर खास खबर
 
Search Now
   
21000, BSE Sensex by July 2010
पहला पन्ना » मूवी-मसाला » नही दिखा "फॉक्स"
 
नही दिखा "फॉक्स"
04  सितंबर, 2009

निर्देशक: दीपक तिजोरी
संगीत: मोंटी शर्मा
कलाकार: सनी देओल, अर्जुन रामपाल, सागरिका घाटगे, उदिता गोस्वामी

समीक्षा: आमतौर पर फिल्मों में रहस्य का ताना-बाना तो अच्छी तरह बुन लिया जाता है, लेकिन जब रहस्य पर से परदा उठता है, तो लेखक ऎसे तर्क और घटनाक्रम सामने रखता है, जो तर्कसंगत नही लगते और मामला टॉय-टॉय फिस्स हो जाता है। निर्देशक दीपक तिजोरी की फिल्म "फॉक्स" के साथ भी यही समस्या है। अर्जुन कपूर(अर्जुन रामपाल) एक वकील है, जो पैसों की खातिर उन लोगों को बचाता है, जो दोषी है। वकालत उसके लिए मात्र व्यवसाय है। आखिर उसका जमीर जगता है, और वह वकालत से ब्रेक लेकर मुंबई से गोआ चला जाता है। एक मुलाकात के दौरान एक बूढा आदमी अर्जुन को अपना उपन्यास पढने को देता है। अर्जुन को उपन्यास बहुत रोचक लगता है। अगले दिन वह उसे लौटाने जाता है, लेकिन उसे पता चलता है कि वह वृद्ध इस दुनिया में नही रहा। अर्जुन अपने नाम से उस उपन्यास को पब्लिशर सोफिया(उदिता गोस्वामी)की मदद से छपवाता है।
उपन्यास बेहद सफल रहता है, और अर्जुन की ख्याति और बढ जाती है। एक दिन पुलिस ऑफिसर यशवंत देशमुख (सनी देओल) अर्जुन से पूछता है कि क्या उपन्यास उसने लिखा हैक् अर्जुन के हां कहने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है, क्योंकि उपन्यास में वर्णित घटनाक्रम पांच मर्डर केस से संबंघित है। उपन्यास में इन हत्याओं का इतनी बारीकियों से वर्णन किया गया कि अर्जुन को ही हत्यारा समझ लिया जाता है। कैसे अर्जुन अपने आपको बेगुनाह साबित करता है, ये फिल्म का सार है। फिल्म की शुरूआत मे अर्जुन के जमीर जागने और वकालत से ब्रेक लेने के घटनाक्रम को जरूरत से ज्यादा फुटेज दिया गया है। इंटरवल से कुछ देर पहली सनी देओल की एंट्री और अर्जुन रामपाल के गिरफ्तार होने के बाद उम्मीद जागती है, कि आगे कुछ दिलचस्प देखने को मिलेगा। लेकिन इसके बाद कहानी को ठीक तरह से दीपक तिजोरी विकसित नही कर सके। कहानी को पूरा करने के लिए उन्होंने तर्क-वितर्कों को परे रखकर फिल्म के नाम पर खूब छूट ले ली। सनी देओल का किरदार भी ठीक से नही लिखा गया है।
उन्हें अक्खड व्यक्ति दिखाने की कोशिश की गई है, लेकिन कई बार वे उदार निकले और अपने दुश्मन की उन्होंने मदद भी की। निर्देशक के रूप में दीपक तिजोरी ने फिल्म को आघुनिक लुक देने की कोशिश की है। इस वजह से अंग्रेजी के कई संवादों का इस्तेमाल किया गया है, और किरदारों की लाइफस्टाइल हाईफाई रखी गई है। अर्जुन रामपाल का अभिनय औसत है, और उनके द्वारा बोले गए कुछ संवाद अघूरे लगते है। सनी देओल ने नियंत्रित अभिनय किया है। सागरिका घाटगे के मुकाबले उदिता गोस्वामी बेहतर रही। कुल मिलाकर फॉक्स एक औसत फिल्म है।

मित्रों को बताये  I  राय लिखें ... Bookmark and Share
Picture Gallery : Kareena Katrina Shahrukh Shilpa Bikini Salman
 
आस्था की करामात या कोई और चमत्कार!
यदि घर में रखे पत्थर स्वत: ही कोई आकृति लेने लगें तो क्या आप विश्वास करेंगे। आम तौर पर हर किसी का जवाब होगा- यह संभव नहीं है। विज्ञान तो कतई विश्वास नहीं करेगा। मगर शहर के एक श्रद्धालु की बात पर ...  आगे पढें
खबरें
फ्रांसिस इंदवार की विधवा ने नक्सलियों से की अपील
कंपनी विधेयक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश शामिल होंगे: खुर्शीद
सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
"फॉक्स" : सस्पेंस थ्रिलर सन्नी के स्वस्थ होने पर ही होगी "यमला पगला दीवाना" की शूटिंग
रीमेक को पसंद नहीं करते सन्नी सनी देओल ने रूकवाई शिल्पा की शादी
अब सनी देओल भी करेंगे फिल्म का प्रचार हम बॉलीवुड के खाके में फिट नहीं बैठते: सनी
घर्मेन्द्र,सनी और बॉबी फिर एक साथ शाहरूख-सनी में सुलह
सनी की सेहत का राज राइट या राँग
सन सन्नी पर उबले सन्नी देओल प्रेम कहानी पर आधारित फिल्में नहीं बनाएंगे संतोषी
लोगों को हंसाना चाहता हूं: सन्नी देओल सच और झूठ के बीच संघर्ष की कहानी है राइट या रॉन्ग
फिर सनी देओल के साथ नजर आएंगी शिल्पी सनी देओल को जमानत मिली
किसी को कुछ नहीं बताएंगे सनी फिल्म "फॉक्स" के जरिए बडे पर्दे पर फिर नजर आएंगे सनी देओल
13 साल बाद फिर साथ राजकुमार संतोषी और सनी सलमान के शो में धर्मेन्द्र और सनी देओल
 
 
Latest Bollywood Movies Videos
सुलझाएं वैवाहिक जीवन की उलझने
एक अनुमान के अनुसार पैसा तलाक के मामलों में मुख्य वजह होता है। कुछ अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि जहां पत्नी ज्यादा कमाती है, वहां भी तलाक की दर औसत से ज्यादा होती है...    आगे पढें
Cancer मेष
03 सितंबर , 2010
आज अनिर्णय की स्थिति रहेगी। लेन-देन हेतु धन प्रबंध करना प़ड सकता है। यात्राओं में धन खर्च करना होगा। कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता रहेगी।
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या
तुला वृश्चिक धनु मकर कुम्भ मीन
आलेख
क्रिकेट-खेल
आरोपी खिलाडियों का बचाव करेगा पाक
राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा
अमेरिकी ओपन: भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
कारोबार
अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 55 प्रतिशत बढ़ी
सेंसेक्स में 32, निफ्टी में 14 अंक की तेजी
उ़डीसा रिफायनरी गुजरात से बाक्साइट ला सकती है वेदांता