Home Bookmark this site!
RSS Feed
 

हर खबर खास खबर
 
Search Now
   
21000, BSE Sensex by July 2010
पहला पन्ना » कारोबार » डीजल की कीमत बढाने के कारण ट्रासंपोर्टरों ने भाडे में बढोतरी की
 
डीजल की कीमत बढाने के कारण ट्रासंपोर्टरों ने भाडे में बढोतरी की
04  जुलाई, 2009

नई दिल्ली, 4 जुलाई। शुक्रवार को ट्रांसपोर्टरों ने भाडे में 7.5 फीसदी बढोतरी की घोषणा कर दी है। डीजल की कीमत 2 रूपए प्रति लीटर बढाने के कारण विभिन्न ट्रांसपोर्टरों ने अपने स्तर पर यह फैसला लिया है। ट्रांसपोर्टरों की शीर्ष संस्था ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने अब भी इस मुद्दे पर चुप्पी साघ रखी है। एआईएमटीसी के पदाघिकारी आम बजट पेश होने के बाद 7 जुलाई को भूतल परिवहन मंत्री कमलनाथ से मुलाकात करेंगे। बहरहाल ट्रक भाडा बढने के साथ जरूरत की चीजों की कीमतें बढना तय हो गया है। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अघ्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा कि डीजल की कीमतें बढने के बाद पुरानी दरों पर ट्रक चलाना मुश्किल हो गया था। दो दिन में माल देने वाली विभिन्न कंपनियों से बातचीत के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे हमने भाडे में 7.5 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया।
फैसला करने के लिए कोई औपचारिक बैठक नही बुलाई गई। इसके साथ ही दिल्ली से मुंबई का भाडा 18,000 रूपए से बढकर 19,350 रूपए हो गया है। कोलकाता के 22,500 रूपए और गुवाहाटी के 43,000 रूपए के भाडे में भी इसी दर से वृद्धि की गई। यह भाडा प्रति 9 टन लोड के लिए है।
दिल्ली इंटर स्टेट ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अघ्यक्ष उपकार सिंह ने भी भाडा बढने की पुष्ठि की। उन्होंने कहा कि ट्रक संचालकों की समस्या देखते हुए कंपनियां भाडा बढाने के लिए राजी हो गई। दिल्ली से बंगलुरू का भाडा शुक्रवार को 28,200 रूपए हो गया, जबकि गुरूवार को यह 27,200 रूपए था।

मित्रों को बताये  I  राय लिखें ... Bookmark and Share
Picture Gallery : Bikini Akshay Ajay Bollywood Rakhi Kim
 
आस्था की करामात या कोई और चमत्कार!
यदि घर में रखे पत्थर स्वत: ही कोई आकृति लेने लगें तो क्या आप विश्वास करेंगे। आम तौर पर हर किसी का जवाब होगा- यह संभव नहीं है। विज्ञान तो कतई विश्वास नहीं करेगा। मगर शहर के एक श्रद्धालु की बात पर ...  आगे पढें
खबरें
फ्रांसिस इंदवार की विधवा ने नक्सलियों से की अपील
कंपनी विधेयक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश शामिल होंगे: खुर्शीद
सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
दिल्ली,मुंबई सहित 13 शहरों में यूरो-4ईधन पेट्रोल-डीजल के दामों पर सात जून को होगी बैठक
पेट्रोल एवं डीजल पर वैट कम करें: देव़डा कल बढ सकते है पेट्रोल के दाम
और कोई विकल्प नहीं था: कांग्रेस महंगाई के खिलाफ विरोधियों की जंग, 5 को बंद का आह्वान
मुंबई: पेट्रोल पंपो पर सिर्फ दो दिन का तेल स्टॉक बचा पेट्रो सब्सिडी खत्म करने की नीति को जी-20 ने सराहा
ईंधन कीमतों में वृद्धि लोगों पर आघात: वामदल और एक रूपए की बढोतरी हो सकती है पेट्रोल के दामों में
पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि पर कोई फैसला नहीं वित्त मंत्री ने कहा, महंगाई और बढेगी
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा आउट ऑफ कंट्रोल होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें
राजस्थान में रिफाइनरी, रियायतों पर टिकी महंगाई के खिलाफ भडकी अवाम
देव़डा ने कहा, ईंधन के दाम बढ़ाना मजबूरी पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोडी
अगले हफ्ते से बढ सकते है पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम करंट मारेगी महंगाई: पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ी
 
 
Latest Bollywood Movies Videos
किशोरावस्था का प्यार कितना सच्चा ?
रिश्तों का चक्र इस दुनिया में हमारे आगमन के साथ ही शुरू हो जाता है। सभी रिश्ते हमारे लिए महत्पूर्ण होते हैं और उनका अपना-अपना महत्व होता है।    आगे पढें
Cancer मेष
03 सितंबर , 2010
आज अनिर्णय की स्थिति रहेगी। लेन-देन हेतु धन प्रबंध करना प़ड सकता है। यात्राओं में धन खर्च करना होगा। कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता रहेगी।
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या
तुला वृश्चिक धनु मकर कुम्भ मीन
आलेख
क्रिकेट-खेल
आरोपी खिलाडियों का बचाव करेगा पाक
राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा
अमेरिकी ओपन: भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
कारोबार
अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 55 प्रतिशत बढ़ी
सेंसेक्स में 32, निफ्टी में 14 अंक की तेजी
उ़डीसा रिफायनरी गुजरात से बाक्साइट ला सकती है वेदांता