Home Bookmark this site!
RSS Feed
 

हर खबर खास खबर
 
Search Now
   
21000, BSE Sensex by July 2010
पहला पन्ना » कारोबार » नैनो की सडकों पर धमाल मचाने की राह आसान होगी
 
नैनो की सडकों पर धमाल मचाने की राह आसान होगी
29  जून, 2009

मुंबई, 29 जून। भारत के बडे 11 शहरों में 10 जनवरी 2010 से मारूति की छोटी कारे यानी मारूति 800 और ओमनी बिकनी बंद हो जाएगी इसलिए लगता है कि दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो के सडकों पर अपना धमाल मचाने की राह अब और आसान हो गई जाएगी। वर्तमान प्रदूषण मानकों पर खरा नही उतर पाने की वजह से मारूति के इन दोनों मॉडलों को कुछ शहरों से हटाना जरूरी होगा। दिलचस्प बात यह है कि इन शहरों में कारों की बिक्री काफी ज्यादा है। भारत में बिकने वाली हर 2 कार में से 1 कार इन्ही शहरों में बिकती है। अब आप इन शहरों में कारौं के इस्तेमाल का अंदाजा लगा सकते है। जाहिर है इसका फायदा नैनो को ही मिलेगा और उसे इन शहरों में कोई डायरेक्ट कॉम्पिटिटर नही मिलेगा। एक्सपट्र्स तो यहां तक कह रहे है कि टाटा मोटर्स शायद नैनो की उतनी सप्लाई ही न कर पाए, जितनी मांग होगी।
अन्स्र्ट एंड यंग में पार्टनर(ऑटोमोबाइल)कपिल अरोडा का कहना है कि नैनो स्मॉल कार सेगमेट में सबसे ज्यादा बिकने वाली होगी, लेकिन टाटा मोटर्स की हालत सुघारने में इसके योगदान में थोडा वक्त लगेगा। गौरतलब है कि अपनी ब्रिटीश सब्सिडियरी जगुआर और लैंड रोवर की वजह से टाटा को पिछले साल 2,500 करोड रूपये का नुकसान झेलना पडा। अरोडा का कहना है कि नैनो से पैसा कमाने के लिए कंपनी को इसकी कम से कम 2.5 लाख यूनिट्स बेचेनी पडेगी। कंपनी इतनी गाडियों का निर्माण तभी कर सकती है, जब 2010 में उसके सानंद स्थित प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू हो जाएगा। मारूति 800 की कीमत 2 लाख 15 हजार रूपये है, जबकि नैनो के बेसिक वर्जन की कीमत 1.35 लाख रूपये है। बाकी वर्जनों की कीमत इससे ज्यादा है। अरोडा नैनो की कीमतों को भविष्य में बढाए जाने की तरफ भी इशारा करते है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल टाटा मोटर्स ने नैनो की कीमत संबंघी रणनीति पर कोई फैसला नही लिया है, और नैनो का मार्जिन काफी कम है। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि नैनो के पहले एक लाख मॉडल की कीमत लॉन्च के वक्त ऎलान की गई कीमत जैसी ही होगी। लेकिन बाकी कारों की कीमत परिस्थितियों के हिसाब से तय की जाएगी।
दाम में बढोतरी के बारे में कस्टमर्स (जिन्होंने कार बुक कराई है) को कार की डिलिवरी से पहले सूचित किया जाएगा। टाटा मोटर्स नैनो का डीजल वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि नैनो के डीजल वर्जन की कीमत तकरीबन 2 लाख रूपये होगी, जो इस कैटेगरी की सबसे सस्ती कार होगी।

मित्रों को बताये  I  राय लिखें ... Bookmark and Share
Picture Gallery : Saif Sherlyn Priyanka Riya Vidya Shamita
 
बृहस्पति को गुरू क्यों कहते हैं !
खगोल शास्त्र और ज्योतिष में सौरमंडल के नौ ग्रहों में सूर्य सहित शुक्र और बृहस्पति आते हैं। सप्ताह के सात दिनों का नामकरण में भी इन तीनों से तीन दिनों का नाम जु़डा हुआ है।  आगे पढें
खबरें
फ्रांसिस इंदवार की विधवा ने नक्सलियों से की अपील
कंपनी विधेयक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश शामिल होंगे: खुर्शीद
सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
नैनो को कडी टक्कर देगी बजाज-रेनो की छोटी कार दिल्ली में नैनो में लगी आग
नैनो की कीमतों में वृद्धि नैनो सस्ती हल्द्दानी में
नैनो: लंबा हो सकता है इंतजार टाटा आज सौपेंगी नैनो के पहले कस्टमर को कार की चाबी
नैनों ने पछाडा मारूति 800 और ओमनी को नैनो के पहले चरण के लिए एक लाख ग्राहकों का चयन
महानगरों से विदा होगी मारूति800 टाटा चाहें तो कर सकती हूं बात : ममता
मारूति-800 ने 13 शहरों को अलविदा कहा मारूति की बिक्री में 41.56 फीसदी की बढोतरी
मारूति करेगी 950 नियुक्तियां, 13 शहरों में होगी मारूति-800 अलविदा मारूति की नई "आल्टो एक्साइट"
इस साल सौ ड्राइविंग स्कूल खोलेगी मारूति सुजुकी मारूति ने एक लाख से ज्यादा "डिजायर" कारें बेची
महंगी होगी मारूति कारें अब मारूति का नया तोहफा
नए लुक में मारूति जेन एस्टिलो मारूति ने ए स्टार कार के उत्पादन मे एक लाख का स्तर पार किया
 
 
Latest Bollywood Movies Videos
हर रिश्ते में जरूरी है : रिस्पेक्ट
बदलते परिवेश में रिश्तो की परिभाषा जरूर बदली है, पर रिश्तों की अहमियत आज भी पहले जितनी ही है। हर स्थिति में अपने हर रिश्ते को सदाबहार रखने का एक ही मंत्र है- हर रिश्ते को समुचित आदर देना।    आगे पढें
Cancer मेष
03 सितंबर , 2010
आज अनिर्णय की स्थिति रहेगी। लेन-देन हेतु धन प्रबंध करना प़ड सकता है। यात्राओं में धन खर्च करना होगा। कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता रहेगी।
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या
तुला वृश्चिक धनु मकर कुम्भ मीन
आलेख
क्रिकेट-खेल
आरोपी खिलाडियों का बचाव करेगा पाक
राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा
अमेरिकी ओपन: भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
कारोबार
अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 55 प्रतिशत बढ़ी
सेंसेक्स में 32, निफ्टी में 14 अंक की तेजी
उ़डीसा रिफायनरी गुजरात से बाक्साइट ला सकती है वेदांता