श्रीनगर. कश्मीर घाटी में भारी हिमपात के कारण उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के आसपास दूरदराज के कई क्षेत्त्रों का राज्य से संपर्क टूट गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रशासन ने हिमपात के कारण फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष हेलीकॉप्र मुहैया करवाने का इंतजार किया है। उन्होंने बताया कि भारी हिमपात होने से साधना और राजदान दर्रे बंद हो गए हैं, जिसके कारण नीरू और दवार समेत लगभग दो दर्जन इलाकों का संपर्क टूट गया है। सूत्रों के मुताबिक पांच से सात फुट जमी बर्फ की परत को हटाने के लिए बेहतरीन मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। दोनों दर्रो की जल्दी बहाली के लिए सीमा सडक संगठन के कर्मचारियों को लगाया गया है।