पणजी। रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में 42 ऎसे आतंकवादी शिविर हैं जो अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। एंटनी ने कहा कि आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने की दिशा में पाकिस्तान ने कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता के बारे में पूछ जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए भारत सभी प्रकार की संभावनाएं तलाशता रहेगा। यद्यपि मुझे कोई चमत्कार होने की उम्मीद नहीं है।