मुंबई। भारत रत्न से सम्मानित मशहूर गायिका लता मंगेशकर का कहना है कि उनके लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भारतरत्न नहीं बल्कि विश्वरत्न हैं। पुणे में अपनी मां के नाम पर बनाए गए माई मंगेशकर अस्पताल का उद्धाटन करते हुए लता मंगेशकर ने कहा कि वे सचिन की बहुत बडी फैन हैं और उनके खेल की दीवानी हैं। गौरतलब है कि सचिन को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन लता मंगेशकर के साथ काफी लोग कर रहे हैं। वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जडने के बाद कपिल देव समेत पूर्व क्रिकेटरों ने कहा था कि सचिन को उनके खेल के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। शिवसेना और एमएनएस ने भी कहा था कि सचिन देश की जान हैं लिहाजा उन्हें जल्द भारत रत्न देना चाहिए।