मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान किसी न किसी बहाने पार्टी मनाते रहते है और कोई कुछ भी सोचे वे अपने खास लोगों को ही अपनी इन पार्टियों में बुलाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी खास दोस्त फराह खान को ही पार्टी में नहीं बुलाया। संभव है कि शाहरूख इस बात से नाराज हों कि फराह ने अपनी नई फिल्म में अक्षय कुमार को लिया है। क्या फराह ने शाहरूख को न लेकर यह रिश्ता खराब किया है या शाहरूख को यह खबर सुनकर झटका लगा कि फराह की अगली फिल्म में वे हीरो नहीं हैं। यह तो समय ही बताएगा।