Home Bookmark this site!
RSS Feed
 

हर खबर खास खबर
 
Search Now
   
21000, BSE Sensex by July 2010
पहला पन्ना » खबरें » तालिबान के खिलाफ पाक सेना के हमलों में तेजी
 
तालिबान के खिलाफ पाक सेना के हमलों में तेजी
06  मई, 2009

इस्लामाबाद, 6 मई। पाकिस्तान के स्वात घाटी से तालिबान को खदेडने के लिए पाक सेना ने बुधवार से नया ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पाक सेना ने गोलाबारी के साथ ही हेलीकॉप्टरों से तालिबान के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। पाकिस्तान सेना ने जहां मिंगोरा कस्बे को तालिबान के कब्जे से मुक्त कराने के लिए जबर्दस्त कार्रवाई शुरू की है वहीं वह तालिबान के कब्जे से खदानों को मुक्त कराने पर भी जी-जान से जुटी हुई है। इसके साथ ही वह डग्गर और उसके आसपास के क्षेत्र में भी अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इस ताजा लडाई के कारण स्वात घाटी के पांच लाख लोगों के विस्थापित होंगे। पाक सेना की कार्रवाई के मद्देनजर मंगलवार दोपहर से 40 हजार लोग मिंगोरा छोडकर जा चुके हैं।
पाक सेना के अधिकारियों ने नए अभियान के तहत मंगलवार को ही क्षेत्र के कई गांव-कस्बों को खाली करने लिए लोगों को कह दिया था। उधर, तालिबान ने पाकिस्तान के इस ताजा अभियान से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। उसने पाकिस्तान सेना के 48 सैनिकों को अपने कब्जे में ले रखा है। पाकिस्तान से स्वात को जोडने वाले प्रमुख संपर्क पुल को उन्होंने उडा दिया है। तालिबान लडाकों ने आम नागरिकों को ढाल बनाने की तैयारी कर ली है। गांव-कस्बों के लोग पलायन कर पाते इससे पहले ही उन्होंने स्वात से बाहर निकलने के प्रमुख मार्गो पर मोर्चा संभाल लिया है।
गांव-कस्बों में स्वचलित हथियारों से लैश तालिबान लडाके गलियों में गश्त कर रहे हैं और महत्वपूर्ण भवनों की छतों पर मोर्चे ले लिए हैं। इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अमरीका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने कहा है कि तालिबान का मुकाबला करने के लिए अमरीका को पाकिस्तान पर जबर्दस्त दबाल डालना होगा। अमरीका की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि पाकिस्तान का अस्तित्व लोकतांत्रिक और उदारवादी छवि वाले देश के रूप में हो।

मित्रों को बताये  I  राय लिखें ... Bookmark and Share
 
बृहस्पति को गुरू क्यों कहते हैं !
खगोल शास्त्र और ज्योतिष में सौरमंडल के नौ ग्रहों में सूर्य सहित शुक्र और बृहस्पति आते हैं। सप्ताह के सात दिनों का नामकरण में भी इन तीनों से तीन दिनों का नाम जु़डा हुआ है।  आगे पढें
खबरें
भारतीयों पर हमले से धूमिल हुई हमारी छवि: ऑस्टे्रलिया
शिवसैनिकों ने किया मुंबई के सिनेमाघरों पर हमला
नक्सलियों ने बंद के तीसरे दिन भी जमकर उत्पात मचाया
संबंधित खबरें
पाकिस्तान : 18 आतंकी ढेर, 6 गिरफ्तार तालिबान प्रमुख फजलुल्लाह मारा गया!
शरीया कानून संविधान पर दाग स्वात में सैन्य कार्रवाई से पाक सरकार में दरार
भारतीय नागरिक पाक नही जांए : गृह मंत्रालय पाक सेना का हमला, 13 आतंकी ढेर, 2 सैनिक शहीद
तालिबान को धन देने का आरोप हास्यास्पद : एस.एम.कृष्णा तालिबान ने उ़डाया आईएसआई दफ्तर
जरदारी पर शांति समझौते को बनाए रखने का दबाव बैतुल्लाह के मरने की पुष्टि
इस्लामाबाद के सिराने तालिबान तालिबान शांति समझौता से मुकरा
जरदारी ने कहा, पाक के परमाणु अस्त्र सुरक्षित पाक भारत विरोघी आतंकवाद से भी लडे : कृष्णा
भारत तालिबान को आर्थिक मदद दे रहा है : मलिक देश में घुसे आतंकी, हाईअलर्ट
पाक ने आतंकवादियों का सफाया करने के लिए निर्णायक ल़डाई शुरू की अब पाक सेना ने माना तालिबान से संपर्क होना
भारत में खून-खराबे के लिए तालिबान ब्रिगेड तैयार बिहार में घुसे तालिबानी, पटना सहित चार जिले निशाने पर
 
 
Latest Bollywood Movies Videos
किशोरावस्था का प्यार कितना सच्चा ?
रिश्तों का चक्र इस दुनिया में हमारे आगमन के साथ ही शुरू हो जाता है। सभी रिश्ते हमारे लिए महत्पूर्ण होते हैं और उनका अपना-अपना महत्व होता है।    आगे पढें
Cancer मेष
09 फरवरी , 2010
आज पिछली चल रही परेशानी खत्म होगी। मित्रों व परिवार के लोगों के साथ समारोह में जाना होगा। सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी।
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या
तुला वृश्चिक धनु मकर कुम्भ मीन
आलेख
क्रिकेट-खेल
द्रवि़ड, लक्ष्मण की कमी खली: धोनी
मिले सुर मेरा तुम्हारा के नए वर्जन में सचिन
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया
कारोबार
बढत के साथ सिमटे शेयर बाजार
इस माह से मिलेगी मटर की दाल
आईआरएफसी कर मुक्त बांड जारी करेगी