Home Bookmark this site!
RSS Feed
 

हर खबर खास खबर
 
Search Now
   
21000, BSE Sensex by July 2010
पहला पन्ना » मूवी-मसाला » हास्य से भरपूर फिल्म है दे दना दन
 
हास्य से भरपूर फिल्म है दे दना दन
18  नवंबर, 2009

निर्माता: गणेश जैन, गिरीश जैन, रतन जैन
निर्देशक: प्रियदर्शन
संगीत: प्रीतम चक्रवर्ती, आरडीबी, एड बॉयज
गीत: सईद कादरी
कलाकार: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी परेश रावल, कैटरीना कैफ, नेहा धूपिया, समीरा रेड्डी, अर्चना पूरनसिंह, चंकी पांडे, राजपाल यादव
रिलीज डेट: 27 नवंबर

नितिन(अक्षय कुमार) अर्चना (अर्चना पूरनसिंह) के लिए काम करता हैं। वह उसका रसोइया, ड्रायवर, वॉचमैंन, माली क्या-क्या नहीं हैं। बेचारे नितिन के भी कुछ सपने हैं। नितिन अमीर बनकर अपनी प्रेमिका अंजली कक्कड(कैटरीना कैफ) से शादी करना चाहता हैं, लेकिन इस समय वह अर्चना की गालियां खा रहा हैं और अंजली से समय-समय पर पैसे लेता हैं। नितिन का जिगरी यार है राम मिश्रा(सुनील शेट्टी)। राम की कहानी भी नितिन की तरह ही हैं। सिंगापुर वह अमीर बनने का सपना लिए आया था। फिलहाल वह कोरियर डिलीवरी मैन हैं। कडके राम को मनप्रीत ओबेरॉय (समीरा रेड्डी) चाहती हैं, जो बेहद अमीर हैं। उसके मां-बाप दोनों की शादी में रोडा बने हुए हैं।
हाई सोसायटी में रहने वाले अपनी बेटी का हाथ एक ऎसे आदमी को कैसे सौंप सकते हैं, जो घर-घर जाकर लोगों का सामान पहुंचाता हैं। राम के पास अगर पैसा हो तो वे सोच सकते हैं। फिल्म में एक और मजेदार किरदार हैं हरबंस चड्डा (परेश रावल) का। चतुर बिजनेसमैन हरबंस हमेशा अपनी कमाई को बढाने के बारे में सोचता रहता हैं ताकि देनदारों से उसे मुक्ति मिल सके। एक खास आइडिया उसके दिमाग में हैं। अपने बेटे (चंकी पांडे) की शादी वो ऎसी लडकी से करना चाहता है जो बदले में खूब सारा दहेज दें। दिवाली मिलन समारोह में उसकी मुलाकात मनप्रीत के माता-पिता से होती हैं।
उनका रूतबा और बैंक बैलेंस को देख हरबंस ऎसा चक्कर चलाता हैं कि उसके बेटे की शादी मनप्रीत से तय हो जाती हैं। इधर नितिन और राम की गर्लफ्रेंड्स दोनों को वॉर्निग देती हैं कि यदि वे शादी करना चाहते हैं तो तुरंत कुछ करें। पैसा कमाएं। दोनों दिमाग चलाते है और एक आइडिया उनके दिमाग में आता है। किसी का अपहरण कर फिरौती की रकम के जरिये अमीर होने का विचार। योजना बनती हैं। अपहरण करने में भी वे कामयाब रहते हैं।
अपह्त के साथ वे एक होटल में छिप जाते हैं और पैसों का इंतजार करते हैं। उसी होटल में मनप्रीत की शादी हो रही हैं जहां दोनों छिपे हुए हैं। नितिन और राम की मुश्किल उस समय बढ जाती हैं जब उनका सामना कुछ किरदारों से होता हैं, जिनमें एक चाइनीज डॉन हैं, एक हत्यारा है, एक पुलिस इंस्पेक्टर हैं, एक क्लब डांसर हैं, एक शराबी वेटर हैं और एक लाश हैं। इसके बाद कई उतार-चढाव आते हैं, जो हास्य से भरपूर हैं।

मित्रों को बताये  I  राय लिखें ... Bookmark and Share
Picture Gallery : Bikini Akshay Amisha Koena Riya Shamita
 
बृहस्पति के नक्षत्र
बृहस्पति के नक्षत्र व्यक्ति के जन्म के समय चन्द्रमा जिस नक्षत्र पर संचार कर रहे होते हैं वह उसका जन्म नक्षत्र कहलाता है। जन्म नक्षत्र का प्रभाव व्यक्ति के आचरण एवं व्यवहार पर पूर्ण रूप से प़डता है  आगे पढें
खबरें
भारतीयों पर हमले से धूमिल हुई हमारी छवि: ऑस्टे्रलिया
शिवसैनिकों ने किया मुंबई के सिनेमाघरों पर हमला
नक्सलियों ने बंद के तीसरे दिन भी जमकर उत्पात मचाया
संबंधित खबरें
कमबख्त इश्क मसालेदार फिल्म अक्षय के साथ नजर आएंगी अनुष्का
दे दना दन पर पूरा विश्वास: अक्षय "थैक यू" के लिए अक्षय व नील
दे दना दन में फिर एक साथ हेरा फेरी की टीम जब आमने-सामने आए ऎश-सलमान
पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया ऎश और अक्षय को टॉप स्टार्स की फिल्मों को भी मनचाही प्राइस नही मिल पा रही
"मार्निग वॉक" से नर्गिस की वापसी अक्षय ने 12 वर्ष पुरानी फिल्म पुरी की
रितिक गायन में तो अक्षय डिजाइनिंग के क्षेत्र में अव्वल हेरा-फेरी फोर में नजर नहीं आएंगे अक्की-परेश
अक्षय तो मेरे चाचा की उम्र के है: करीना बेहतरीन अभिनेता है अक्षय
मुझे बॉलीवुड का "किंग" नही "मसखरा" कहलाना पसंद है: अक्षय अक्षय दुनिया के सबसे उत्साही शिक्षक: रूपाली गांगुली
फिर एक साथ नजर आएंगे ऋषि-डिंपल एक्शन और एडवेचर से भरपूर "ब्लू"
"ब्लू" व "वॉन्टेड" का सीक्वल विज्ञापन जगत में कम हुआ बिग बी का आकर्षण
 
 
Latest Bollywood Movies Videos
विवाह पूर्व सम्बंध , रिन्यू न करे
शादी के बाद पूर्व प्रेमिका से मुलाकात हो ही जाती है। पर याद रखें, विवाह पूर्व सम्बंधो को हवा देने पर सिवा बरबादी के कुछ हासिल नही होता।    आगे पढें
Cancer मेष
09 फरवरी , 2010
आज पिछली चल रही परेशानी खत्म होगी। मित्रों व परिवार के लोगों के साथ समारोह में जाना होगा। सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी।
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या
तुला वृश्चिक धनु मकर कुम्भ मीन
आलेख
क्रिकेट-खेल
द्रवि़ड, लक्ष्मण की कमी खली: धोनी
मिले सुर मेरा तुम्हारा के नए वर्जन में सचिन
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया
कारोबार
बढत के साथ सिमटे शेयर बाजार
इस माह से मिलेगी मटर की दाल
आईआरएफसी कर मुक्त बांड जारी करेगी