नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। एशियाई क्ले चैपियनशिप में स्वर्ण जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत ओलंपिक मानवजीत सिंह संधू का लक्ष्य अब दिल्ली में अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। मानवजीत ने कहा कि मै अपने अभ्यास कार्यक्रम से बेहद संतुष्ट हूं। मैंने 2006 मेलबर्न राष्टमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था और अब मै पदक का रंग बदलना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि राष्टमंडल खेल काफी महत्वर्ण है। मुझे अभी उसके लिए विशेष रणनीति बनानी है, लेकिन मेरा ध्यान आगामी टूर्नामेंट मे अच्छे प्रदर्शन पर है। दो साल पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाले मानवजीत ने 125 में से 121 अंक लेकर अलमाटीम में एशियाई क्ले चैपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
|