इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 सितम्बर 2017, 5:47 PM (IST)

सियोल। सोशल मीडिया में इन दिनों एक दक्षिण कोरिया की खूबसूरत लडकी छाई हुई है। इस लडकी को देखकर हर किसी के दिल एक ही आवाज निकली कि ऊपरवालें ने इसे बडी फुरसत से बनाया है। खूबसूरती के उसका आचरण और आवाज भी उतनी ही मोहक है। दक्षिण कोरिया के ताइनान की रहने वाली चाऊ जू यू एक स्कूल स्टूडेंट आजकल इंटनेट पर काफी धमाल मचा रही है।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

चाउ जू यू की खूबसूरती और सुरीली आवाज ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इंटरनेट पर छाई चाउ एक सिंगर भी हैं और उनके वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं।

चाउ की तस्वीरें देखने के बाद आप भी उसकी सादगी और खूबसूरती के कायल हुए बिना नहीं रह पाएंगे। चाउ सोशल मीडिया में के-पॉप गर्ल के नाम से मशहूर है।

पिछले साल एक रियलिटी शो में नजर आने के बाद चाउ बेहद कठोर ट्रेनिंग से होकर गुजरी है। बाद में वो लड़कियों के एक बैंड ट्वाइस की सदस्य बन गई और

फिर तो अपने परफॉरमेंस से उसने समा बांध दिया। चाउ के प्रदर्शन के चलते उसे 2015 में ही बेस्ट न्यू फीमेल आर्टीस्ट के एमनेट एशियन अवॉर्ड से नवाजा गया था।

चाउ को राजनीति की जब समझ भी नहीं थी लेकिन वो तब विवादों में फंस गई जब उसने एक चीनी मीडिया के सामने ताइवान का झंडा लहरा दिया। इसके बाद उसे माफी तक मांगनी पड़ गई थी।