यूपी में बड़े पैमाने पर चिकित्साधिकारियों के तबादले

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016, 8:43 PM (IST)

लखनऊ। यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बड़े पैमाने पर चिकित्साधिकारियों के स्थानान्तरण के आदेश दिए हैं। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत प्रादेशिक चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारी, डॉक्टर जनार्दनमणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी, गाजीपुर, डॉक्टर उमाकान्त पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रतापगढ़, डॉक्टर उदयभान सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, कन्नौज, डॉक्टर वीरेन्द्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, मेरठडॉक्टर मोहिबुल्लाह, मुख्य चिकित्साधिकारी, अम्बेडकरनगर, डॉक्टर अरूण लाल, मुख्य चिकित्साधिकारी, बहराइच, डॉक्टर श्रीकृष्ण गोपाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, सोनभद्र, डॉक्टर गनेश प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सोनभद्र के पद पर तैनात किये जाने के आदेश दिए गए हैं।

डॉक्टर आरके चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय, राजाजीपुरम् लखनऊ, डा शशिकान्त उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पं दीन दयाल उपाध्याय, चिकित्सालय, वाराणसी, डा अजय कुमार श्रीवास्तव, पं कमलापति त्रिपाठी, जिला चिकित्सालय, चन्दौली, डा आभा वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय, बिजनौर, डा अनीता धस्माना, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय, बरेली, डा रोचिस्मती पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सिद्धार्थनगर के पद पर तैनात किये जाने के आदेश दिए गए हैं।

डा बीबी पुष्कर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, फर्रूखाबाद, डा सरोजबाला सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय, फर्रूखाबाद, डा चन्द्रपाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय, कन्नौज, डा रामवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसएसएमजे चिकित्सालय, खुर्जा बुलन्दशहर, डा ममता सोढ़ी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय, सहारनपुर, डा विजय दीपक वर्मा, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेरठ मण्डल, मेरठ, डा रवीन्द्र बाबू गौतम, वरिष्ठ परामर्शदाता (रेडियोलॉजिस्ट), जिला चिकित्सालय, सोनभद्र के पद पर तैनात किये जाने के आदेश दिए गए हैं।