दंपती से लूट,महिला को गोली मारी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016, 8:10 PM (IST)

नई दिल्ली। बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे 91 पर एक बार फिर बदमाशों ने आतंक बरपाया। दिल्ली के नंदनगरी निवासी घनश्याम अपनी पत्नी यशोदा के साथ बाइक से हाथरस में एक रिश्तेदारी में जा रहे थे।

दोपहर करीब एक बजे तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रूकवा ली और यशोदा के गले से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने यशोदा को गोली मार दी जो उनके हाथ में लगी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। अब यूपी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।