कोर्ट..केस..कचहरी..और फिल्म सुपरहिट!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016, 4:21 PM (IST)

असल जिंदगी में लोग दो चीजो से बहुत भागतें हैं एक तो डॉक्टर और दूसरा वकील। लेकिन बॉलीवुड में ये किसी हिट फॉर्मूला से कम नहीं है। अगर बात कोर्ट, लॉ की जाये तो दर्शकों को यह कांसेप्ट काफी पसन्द आ रहा है। डायरेक्टर्स को ये पता है कि कोर्ट के अंदर चलने वाली बहस, वकीलों के तर्क, गवाहों की चालाकी और जज की पैनी नजर दर्शकों में दिलचस्पी पैदा कर देती है। ऐसा नहीं है कि पहले कोर्ट रूम ड्रामा को फिल्मों में नहीं दिखाया गया है। हालिया रिलीज फिल्म पिंक में कोर्ट ड्रामा को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में अमिताभ ने वकील की भूमिका अदा की है। फिल्म में अमिताभ ने काफी जबरदस्त तरीके से डिफेंड किया हैं जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है। सिर्फ पिंक ही क्यों और भी फ़िल्में हैं जिनमे कोर्ट ड्रामा को बखूबी निभाया गया है जिसे दर्शकों ने भी काफी सराहा है। आइये जानते है स्लाइड्स में
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अदालत की गंभीर कार्यवाही को को इस फिल्म में हल्के फुल्के तरीके से दिखाने की कोशिश की गई। जौली एलएलबी में। भारत की एक निचली अदालत में कानून को तोड मरोड कर पेश करने की वकीलों की कलाओं को बखूबी दिखाया गया। बता दें जल्द ही जौली एलएलबी का सीक्वल दर्शकों के सामने होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगें।

हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार की रूस्तम भी एक ऐसी नौसेना अधिकारी की कहानी है जिसे खुद को कोर्ट के सामने बेगुनाह पेश करना होता है। फिल्म अब तक 150 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

ओह माई गॉड 2011 में आई थी जिसमें अक्षय कुमार भगवान कृष्ण की भूमिका में थे। फिल्म में परेश ने भगवान को ही कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया था। फिल्म दर्शकों को काफी पसन्द आयी थी।

2004 में अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म रिलीज हुई। कोर्ट में अमरीश पुरी और परेश रावल के बीच चली नोंक-झोंक के बाद अक्षय कुमार को बचाने के लिए एक पत्नी का वकील के किरदार में आना दर्शकों को पसंद आया।

तारीख पे तारीख..तारीख पे तारीख..सनी देओल का ये डायलोग तो आपको याद होगा। फिल्म में सनी देओल वकील की भूमिक में थे। ना ही लोग आज तक इस फिल्म को भूले न ही इस डायलॉग को।

1985 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर फिल्म मेरी जंग भी अदालत के सीन से दर्शकों को अपनी ओर खीचने में कामयाब रही।