आंगनबाड़ी महिला कर्मियों की हड़ताल को हो गए 23 दिन, बिगड़ रही है हालत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016, 3:25 PM (IST)

अलीगढ़। आंगनबाड़ी महिला कर्मियों और सहायकों द्वारा अपने मानदेय को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। आंगनबाड़ी महिलाकर्मियां लगातर पिछले 23 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। जिसमे पांच आंगनबाड़ी महिलाकर्मी भूख हड़ताल पर बैठी हैं।
पढ़ें आंगनवाड़ी धरने की पूरी कहानी

आंगनबाड़ी महिला कर्मियों के धरने में बीजेपी की पूर्व लोकसभा प्रभारी और शशी सिंह भी पहुंची। शशी सिंह ने उनके संघर्ष में साथ खड़े होने की बात कही। इस दौरान धरना प्रदर्शन में सैकड़ों आंगनबाड़ी महिलाकर्मी मौजूद रहीं।