आंधी से गिरा पेड़, वृद्धा की दब कर मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016, 1:03 PM (IST)

झुंझुनूं। सदर थाना इलाके के अजाड़ी खुर्द में गुरुवार शाम अचानक आई आंधी के कारण एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे उबने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीय शांतिदेवी मेघवाल अपनी पुत्रवधु के साथ खेत में फसल कटाई कर रही थी। अचानक आंधी के कारण दोनों खेत से घर की ओर रवाना हुईं, लेकिन बीच रास्ते में एक पेड़ गिरने से वृद्धा पेड़ के नीचे दब गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।