इलाहाबाद छात्रसंघ चुनाव,कौन-कौन है पैनल में

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016, 1:01 PM (IST)

इलाहाबाद विश्व विद्यालय के चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के आस पास वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। विश्व विद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिये आइसा का पैनल घोषित हो चुका है।विश्व विद्यालय के चुनाव को लेकर आधी रात को इलाहाबाद पुलिस मुस्तैद हुई। सिविल लाइन सुभाष चौक पर सारे पुलिस अधिकारी जुटे और चुनाव के लिए इंतजाम पर चर्चा हुई।

आइसा का पैनल घोषित:- अध्यक्ष- सत्येन्द्र सिंह उपाध्यक्ष- सुभाष कुशवाहा महामन्त्री- पूजा सिंह उपमंन्त्री- शादाब अहमद, इसी क्रम मे एबीवीपी ने अपना पैनल घोषित किया- अध्यक्ष - रोहित मिश्रा, उपाध्यक्ष - अवनीश राय मानस, महामंत्री - रवि प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव - अभिषेक पांडेय योगी, सांस्कृतिक सचिव - मोहित पाल, समाजवादी छात्र सभा से अध्यक्ष पद हेतु- अजीत यादव विधायक, उपाध्यक्ष आदिल हमजा, महामंत्री शिवबालक यादव, सांस्कृतिक सचिव मनीष कुमार सैनी, संयुक्त सचिव अंकित वर्मा उर्फ़ बादल का नाम घोषित किया गया।