उरी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016, 10:39 AM (IST)

बीकानेर। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधुरिमा के नेतृत्व में स्थानीय शहीद पार्क में मोर्चा की पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा जम्मू कश्मीर के उरी सैक्टर में वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत सैनिकों की आत्माओं को शांति प्रदान करे और पारिवारिक सदस्यों को दु:ख सहन करने की शक्ति दे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी सुधा आचार्य, मोर्चा की संरक्षक कमल कंवर, दुर्गा पाण्डेय, सुमन जैन, कमलेश राजपुरोहित, प्रोमिला गौतम, चंद्रकला बोहरा, राजेश्वरी उपाध्याय, वंदना भारद्वाज, लक्ष्मी सोढा, संतोष शर्मा, विनोद जैन, विनीता तैलंग, मोनिका गहलोत, मंजू लता आदि उपस्थित थे।