निगम कर्मचारियों धरना दिया

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 11:44 PM (IST)

फगवाड़ा। फगवाड़ा के नगर निगम के साथ संबंधित अलग अलग यूनियन ने निगम कंपलैक्स में धरना देकर रोष जताया। इस धरने में रोशन लाल सेठी, अशोक जोगा, राम मुर्ति सरवटा, कुलवंत राए, रतन लाल सहोता आदि समेत अन्य मुलाजिम शामिल हुए।

यूनियन नेताओं ने बताया कि पहले भी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री पंजाब के नाम एक ज्ञापन निगम कमीशनर को सौंपा गया था,पर उस पर कोई कार्यवाही नही की गई। उन्होंने मांग की कि सफाई सेवको को पक्का किए जाए तथा निगम सीमा बढऩे के कारण बढ़े क्षेत्रों के लिए 500 नए सफाई सेवक भर्ती किए जाए,निगम मुलाजिमों को 5/5 मरले के पलाट दिए जाए। वेतन आयोग की रिर्पोट लागु कर उसका बकाया निगम कर्मियों को दिया जाए। उन्होंने मांग की कि निगम कलर्का को वरिष्ठता सूची के अपडेट कर नए कलर्क भर्ती किए जाए। युनियन नेताओं ने कहा कि अगर 15 दिनों में उनकी मांगे न मानी गई तो प्रतिदिन 3 से पांच बजे तक निगम कार्यालय में रोष धरना शुरु कर देंगे।