कैंडल मार्च कर दी शहीदों को श्रद्धाजंलि

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 11:32 PM (IST)

फगवाड़ा। पाकिस्तान से घुसपैठ करके आये आतंकवादियों द्वारा भारतीय फौज के उड़ी बेस कैंप पर किये हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान ने फगवाड़ा में कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर रानी सोढी की अगुवाई में स्थानीय हरगोबिंद नगर में कैंडल मार्च निकाला।
इस कैंडल मार्च में प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलवीर राजा सोढी भी विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव बंटी वालिया, ब्लाक प्रधान शहरी गुरजीत पाल वालिया, सुखमिन्द्र सिंह रानीपुर, गुरदीप गुरी प्रधान एन.एस.यू.आई., पार्षद जीतेन्द्र वरमानी, मदन लाल, पार्षद परमिन्द्र कौर रघबौत्तरा, दर्शन लाल धर्मसोत, सतिन्द्र ऊबी, जसबीर पलाही, ब्लाक प्रधान महिला कांग्रेस प्रेम कौर चाना, प्रेम चगर, तजिन्द्र बावा, काका नारंग, अरुण धीर, मनोज लेखी, हनी सूद, सीता देवी, मलकीयत कौर, सुमन शर्मा, बोबी धीर, परमजीत, शविन्द्र निश्चल, अंजु बाला, नीतू अरोड़ा, मीना शर्मा, मीनाक्षी वर्मा, बिंदू सोंधी, बिंदू भगतपुरा, बिमला सोढी, प्रभा, रघवीर, मंजू पराशर, रूबी सेठ व नविता आदि भी उपस्थित थे।