पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 27 लाख की लूट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 5:56 PM (IST)

रेवाड़ी। जिले के बावल में गुरुवार दोपहर को बाइकसवार हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 27 लाख 22 हजार रुपए लूट लिए। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब आर के फिलिंग के कर्मचारी बैंक ऑफ इण्डिया में पैसे जमा कराने जा रहे थे। तभी रसियागांव के नजदीक दो बदमाशों ने उन्हें बाइक से गिरा दिया और पैसे लूटकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने मुंह पर लाल कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।