नाबालिग मंदबुद्धि लङकी से किया दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 5:04 PM (IST)

भिवानी। वहशी दरिंदे युवक ने अपने पडौस में रहने वाली एक नाबालिग मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म किया। बताया जाता है 17 साल की नाबालिग मंदबुद्धि लङकी अपने घर पर अकेली थी। उसके परिजन काम के लिए खेतों में गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए पङोस के ही एक युवक प्रदीप इस लङकी को बहला-फुसला कर गांव से बाहर खेतों की बणी में ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर वापस घर छोङ गया।