नगर निगम की बैठक में हंगामा, भिड़े कांग्रेस-भाजपा पार्षद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 3:45 PM (IST)

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम की बैठक में गुरुवार को हंगामा हो गया। कांग्रेस ने नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदन के बाहर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए महापौर के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में झड़प

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान ही सदन में कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों में झड़प हो गई। कांग्रेस का कहना है कि महापौर नारायण चौपड़ा के कार्यकाल में निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महापौर का न तो निगम प्रशासन पर कंट्रोल है और न ही वे निगम को सही तरीके से चला पा रहे हैं।