बॉलीवुड में नेताओं के बच्चे...कोई हिट,कोई फ्लॉप

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 सितम्बर 2017, 7:17 PM (IST)

जैसे स्टार-किड्स अमूमन फ़िल्मी दुनिया में आते हैं ठीक वैसे ही पॉलिटीशियन के बच्चे भी राजनीति में जाना पसन्द करते है। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनका बचपन तो गुजरा होता है पॉलिटिक्स की गलियों में लेकिन पहुँच जाते है फ़िल्मी दुनिया में। अब रितेश देशमुख को ही देखिये वह महाराष्ट्र के मुख्य-मंत्री स्वर्गीय विलासराव देशमुख के बेटे हैं। रितेश आज हिंदी सिनेमा में अपनी वर्सटाइल एक्टिंग के बलबूते पर खुद का मुकाम हासिल कर चुके हैं।उनकी पत्नी जिनेलिया भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। लेकिन रितेश की तरह सभी पॉलिटिशियन किड्स की ऐसी किस्मत कहां। आइये स्लाइड्स में जानतें हैं उन राजनेताओं के बच्चो को जिन्होंने राजनीति में न आते हुए फिल्मों का रास्ता चुना, लेकिन सफलता से फिलहाल ये काफी दूर हैं।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

नेहा शर्मा बिहार के भागलपुर के एमएलए अजीत शर्मा की बेटी हैं। शर्मा दो लोकसभा और तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। नेहा पिछली बार फिल्म यंगिस्तान में नजर आई थीं, जो कि फ्लॉप रही। वे 2007 से फिल्मों में सक्रिय हैं, लेकिन किसी फिल्म में उनकी उल्लेखनीय भूमिका नहीं रही। आगे वे तुम बिन-2 में नजर आने वाली हैं।

अरुणोदय सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते और अजय सिंह के बेटे हैं। अरुणोदय पिछले सात साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं, लेकिन किसी बड़ी फिल्म में उन्हें लीडिंग रोल नहीं मिला। हाल ही में आई मोहनजो दारो में वे साइड रोल में नजर आए हैं। फिलहाल उनकी अगली फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है।पत्नी को नींद न आए,नींद पूरी न हो तो समझो

अमीर बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये 8 अच्छी आदतें


चिराग पासवानकेंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी स्टार बनना चाहते थे। वे कंगना स्टारर मूवी मिले न मिले हम में नजर भी आए। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद चिराग ने 2014 में फिल्मों को अलविदा कहकर चुनाव लड़ा और अब वे सांसद हैं।
मस्सों के लिए रामबाण घरेलू उपाय


उदयनिधिडीएमके नेता और तमिलनाडु के पूर्व उप मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि एक्टर से अधिक प्रोड्यूसर के तौर पर जाने जाते हैं। लेकिन वे अपनी ही फिल्मों तक सीमित हैं। गौरतलब है कि अब तक वे जिन फिल्मों में नजर आए हैं, वे सब उन्हीं ने प्रोड्यूस की है। इनमें कोई भी फिल्म बड़ी हिट नहीं रही है।
महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

जानिए कैसे बढाएं याददाश्त

अजीत पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अजीत के फिल्म ओबेरॉय से डेब्यू करने की खबर 2012 में आई थी। लेकिन इसके बाद वे खबरों से गायब हैं। अजीत, एंटनी के सबसे छोटे बेटे हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से पढ़ाई की है।