RSSके गगनेजा का निधन,पंजाब में अलर्ट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 10:46 AM (IST)

चंडीगढ़। आरएसएस के पंजाब प्रांत के सह संघ संचालक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा गुरुवार सुबह करीब नौ बजे निधन हो गया। गगनेजा का लुधियाना के डीएमसी हीरो हार्ट अस्पताल में इलाज चल रहा था। गौरतलब है कि गगनेजा पर जालंधर में 6 अगस्त को दो युवकों ने हमला किया था और इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन पर उस समय हमला हुआ था जब वह अपनी पत्नी के साथ बाजार से लौट रहे थे। उन पर हमला जालंधर के ज्योति चौक के नजदीक हुआ था। वह करीब डेढ़ माह तक जिंदगी से जंग लड़ते रहे। जानकारी के अनुसार उनकी किडनी में इंफेक्शन बढ़ गया था जो उनकी मौत का कारण बना। उनके निधन की खबर आते है बड़ी संख्या में भाजपा और आरएसस के सदस्य अस्पताल में एकत्रित हो गए है। गगनेजा के निधन के बाद पूरे पंजाब में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर और पंजाब आर एस एस के सह संघचालक जगदीश गगनेजा का आज जालंधर छावनी के पास दीप नगर के राम बाघ में अंतिम संस्कार कर दिया गया । उनके बेटे राहुल गगनेजा ने उन्हें मुखाग्नि दी । इस मौके पर पंजाब के उप मुख्या मंत्री सुखबीर सिंह बादल, बी जे पी के पंजाब प्रधान विजय सांपला सहित पंजाब के कई नेताओं और आर एस एस पंजाब के संघचालक ब्रिज मोहन सिंह बेदी सहित कई आर एस एस नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी ।