माया संग 20 साल रहे पदम सिंह BJP में

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 09:31 AM (IST)

लखनऊ। बसपा में मायावती के करीबी रहे नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। मायावती के सबसे विश्वस्त अधिकारी पूर्व डीएसपी पदम सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। पदम सिंह आगरा के रहने वाले हैं और जाटव जाति से होने के कारण उनका भाजपा में शामिल होना खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बसपा सरकार में वह डीएसपी रहते हुए मायावती की जूती पोछने पर विवादों में रहे थे। वह एनडी तिवारी की सुरक्षा के अलावा भाजपा के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह और बाद में मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा में भी तैनात रहे। बसपा सरकार में मंत्री रहे सहारनपुर के सैनी के साथ बुंदेलखंड के ललितपुर से बसपा विधायक रमेश कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गए।