पंजाब-राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच नया राजमार्ग

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 11:17 PM (IST)

जयपुर। पंजाब-राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच नया राजमार्ग निकाला जाएगा। इसके लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है।
नए घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग पर चम्बल पुुल के लिए सैद्धान्तिक स्वीकृत भारत सरकार द्वारा इसी वर्ष घोषित नए राष्ट्रीय राजमार्ग फरोजपुर - झिरका - महुआ - करोली - मंण्डरायल - सबलगढ - मुहाना (मध्यप्रदेश) पर मण्डरायल के पास चम्बल नदी पर पुल निर्माण के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने बुधवार को हुई बैठक में सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की।
इस पुल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) राजस्थान सरकार ने बना कर भारत सरकार को प्रेषित की जा चुकी है।
केन्द्रीय मंत्री ने मण्डरायल के पास 154 करोड़ की इस परियोजना को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।