मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया डायल100प्रोजेक्ट को लॉन्च

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 6:20 PM (IST)

लखनऊ: राजधानी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डायल 100 प्रोजेक्ट को लांच किया। इस दौरान उनके साथ चीफ सेक्रेटरी राहुल भटनागर और डीजीपी जावीद अहमद भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि डॉयल 100 से जनता को लाभ मिलेगा।

डॉयल 100 से प्रदेश के सभी गांव जुड़ जाएंगे। सूबे के मुखिया ने दावा किया कि डॉयल 100 से 10 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी.मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार लोगों को तकनीक से जोड़ रही है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है।

युवाओं को तकनीक से जोड़कर प्रदेश में नई आई टी क्रांति लाएंगे। हमारी सरकार ने लैपटॉप बांटकर युवाओं को तकनीक से जोड़ा है। युवाओं को स्मार्ट फ़ोन बांटने के प्रस्ताव पर मुहर भी लग गई है।