#BIOPIC:हसीना बनेंगी श्रद्धा तो... सनी लियॉन....

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 5:41 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में बीते कुछ वर्षो से निर्देशकों और कलाकरों का बायोपिक की ओर काफी रुझान हो रहा है। इस साल नीरजा, रुस्तम,सरबजीत जैसी फ़िल्में रिलीज हुई जिन्हें दर्शकों ने काफी पसन्द किया। अब जल्द ही क्रिकेट जगत के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर आधारित बायोपिक फिल्म एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। इसके अलावा और भी कई ऐसी बायोपिक फ़िल्में हैं जो जल्द ही रिलीज होंगीं या फ्लोर पर आने को तैयार है। इतना ही नहीं हाल ही में शॉटगन डॉटर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि अगर उनके पिता के ऊपर बायोपिक बनती है तो रणवीर सिंह शत्रुघ्न सिन्हा की भूमिका को पर्दे पर बखूबी से निभा सकेंगें। अब शत्रुघ्न सिन्हा पर बायोपिक कब बनती है इसके लिए तो करना होगा इंतजार लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बायोपिक फिल्मो की लिस्ट लेकर आएं हैं जो जल्द ही रिलीज होंगीं

संजय दत्त की बायोपिक बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक का निर्देशन सफल निर्देशक राजकुमार हिरानी करेंगें। बता दें फिल्म में संजू बाबा की भूमिका रणबीर कपूर निभायेंगें। फिल्म अगले वर्ष जनवरी में फ्लोर पर आ सकती है।

पद्मावती संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावती अक्टूबर में फ्लोर पर जा सकती है। फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मावती की भूमिका में नजर आएंगीं, तो वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभायेंगें। फिल्म में दीपिका के पति और राजा रत्न सिंह की भूमिका में शाहिद कपूर नजर आयेंगें।

सनी लियॉन सनी लियोनी की बायोपिक बनाने की जिम्मेदारी ली है अभिषेक वर्मा ने। इस फिल्म में हीरोइन भी खुद सनी ही होंगी। यानी सनी खुद हीं अपनी लाइफ, उसके चैलेंजेस और स्ट्रगल्स को पर्दे पर दिखाएंगी।

मैरीकॉम के बाद प्रियंका चोपड़ा पर्दे पर कल्पना चावला की भूमिका निभा सकती हैं। बता दें इस फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 करेगा। फ़िलहाल प्रियंका अपने अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको 2 में व्यस्त हैं।

क्वीन और तनु वेड्स मनु जैसी सुपरहिट फ़िल्में देंने वाली कंगना अब जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक में नजर आ सकतीं हैं। बता दें कंगना इस फिल्म के लिए घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी सीख रहीं हैं।

श्रद्धा कपूर बहुत जल्द अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ एक बायोपिक हसीना में नजर आने वाली हैं। बता दें हसीना अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन थी।