#PINK: ये दमदार डायलॉग आपको कर देंगें शर्म से गुलाबी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 4:27 PM (IST)

बीते शुक्रवार फिल्म पिंक रिलीज हुई। इस फिल्म की हर कोई तारीफ़ कर रहा है। बिना ग्लैमर और मसाले के इस फिल्म ने लोगो की मानसिकता को अंदर तक हिला कर रख दिया है। फिल्म की कहानी तीन लड़कियों की है जिन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीनी है, देर रात घूमना है आदि। फिल्म का प्लाट वाकई काफी मजबूत है,साथ ही फिल्म का हर डायलॉग लोगो की मानसिकता को उजगार करता दिखता है। फिल्म का नाम भले ही पिंक है लेकिन यह फिल्म आज के समाज का चेहरा लज्जा से लाल करने के लिए बनाई गई है। पिंक की खास बात है कि बिना ड्रामा और डायलॉग के ओवरडोज के विषय को काफी ईमानदारी और समाज की महिलाओं के प्रति सोच बहुत खूबसूरती से बयां की गई है। वकील के किरदार में अमिताभ बच्चन इन लड़कियों की जिंदगी में आते हैं और भरी अदालत में किस तरह से उनके मान सम्मान पर कीचड़ उछालने वालों को अपने तर्क और फलसफों से मात देते हैं ये देखना दिलचस्प रहा। अगर आपने अभी तक फिल्म नहीं देखी है तो हम आपके लिए लेकर आये है फिल्म के डायलॉग


हमारे यहां घड़ी की सुई कैरेक्टर डिसाइड करती है।

किसी भी लड़की को किसी भी लड़के के साथ कहीं भी अकेले नहीं जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर वहां के लोग यह मान लेते हैं वो लड़की वहां अपनी मर्जी से आयी है। जिसके बाद लोगो को उसे छूने लाइसेंस इशू कर दिया गया है।

रात को लड़कियां जब सड़क पर अकेले जाती हैं तो गाड़ियों की रफ़्तार धीमी हो जाती हैं और उनके शीशे नीचे हो जाते हैं। दिन में ये आईडिया किसी को क्यों नहीं आता।

शराब को यहां एक गलत कैरक्टर की निशानी माना जाता है सिर्फ लड़कियों के लिए। लड़को के लिए यह सिर्फ एक हेल्थ हजार्ड है।

रॉक शो में लड़की जाये तो हिंट हैं। लाइब्रेरी या मन्दिर में जाए तो हिंट नहीं है। यहां वेन्यू डिसाइड करता है आपका करैक्टर।

जो लड़कियां पार्टी में जाती शराब पीती हैं, वो पुश्तैनी हक़ बन जातीं हैं आपका।

शहर में लड़कियों को अकेले नहीं रहना चाहिए। लड़के रह सकते पर नहीं। अकेली और इंडिपेंडेंट लड़कियां लड़को को कंफ्यूज़ कर देती हैं।

किसी भी लड़की को लड़के के साथ बैठकर शराब नहीं पीनी चहिये, क्योंकि अगर वह ऐसा करती है तो लड़के को ये इंडीकेट होता है कि अगर ये मेरे साथ बैठकर शराब पी सकती है तो वह उसके साथ सोने के लिए भी नहीं कतराएगी।

ना सिर्फ एक शब्द नहीं है.. अपने आप में एक पूरा वाक्य है। इसे किसी तरह, स्पष्टिकरण या व्याख्या की जरूरत नहीं होती।

लड़को को नहीं का मतलब समझना चाहिए.... नही मतलब नहीं। उसे बोलने वाली लड़की परिचित हो दोस्त हो या फिर गर्ल-फ्रेंड या आपकी अपनी बीवी ही क्यों ना हो या फिर कोई सक्सवर्कर। नहीं मतलब नहीं।