चंडीगढ़:सेना की वर्दी में दिखे नौ संदिग्ध

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 12:00 PM (IST)

चंडीगढ़। बुधवार सुबह चंड़ीगढ़ में एक इनोवा कार में सेना की वर्दी में नौ संदिग्ध देखे गए है। ये सभी लोग आधुनिक हथियारों से लैस बताए गए है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शहर में अलर्ट जारी कर दिया है। हथियारबंद लोगों के देखे जाने के बाद शहर में हडक़ंप का माहौल है। इन लोगों को शहर के मुख्य चौराहे सेक्टर आठ के गर्वमेंट प्रेस रेड लाइट प्वाइंट पर देखा गया है। शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है और जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। संदिग्धों के देखे जाने की खबर फैलते ही शहर में हउक़ंप मच गया है। सभी प्रमुख स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस की गाडिय़ां पूरे शहर में गश्त कर रही हैं। बस स्टैंड, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, सेकटर 17 मार्केट, पीजीआइ और अन्य स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुख्य मार्गों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।