विवाहिता के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 10:55 AM (IST)

हिसार। पटेल नगर क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता के साथ सात लोगों ने तीन माह तक दुष्कर्म किया। पुलिस को बताने पर उन्होंने विवाहित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता के पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके मायके से आए एक युवक के साथ मिलकर कई माह तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवाहित की शिकायत के आधार पर कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर 164 में बयान भी दर्ज किए है।