गोमांस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 10:28 AM (IST)

लुधियाना। पुलिस ने मंगलवार को किशनगंज निवासी नाजिम और असगर आलम को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपीयों के पास से करीब डेढ किलो गोमांस मिला है। ये दोनों आम्रपाली ट्रेन से लुधियाना पहुंचे थे। स्टेशन पर गोमांस मिलने की सूचना मिलते ही विभिन्न हिन्दुवादी संगठनों के कार्यकर्ता स्टेशन पहुंच गए। थाना प्रभारी इंद्रजीत के मुताबिक संगठन के सदस्यों ने इन जीआरपी के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि वे इनके साथ नरमी बरत रहें है।