18 माह की बच्ची के सामने अच्छे अच्छे ज्ञानी फेल!

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 08:53 AM (IST)

नागपुर। आमतौर पर 18 माह के बच्चे शब्दों को ज्ञान बहुत कम ही होता है। इस उम्र में वह अपनी बात को तुतलाते हुए ही बोल पाता है। आज आपको महाराष्ट्र के नागपुर की एक डेढ साल की बच्ची के हुनर के बारे में बता रहे है। अद्विका बाले इतनी कम उम्र में 26 देशों की मुद्रा आसानी से पहचान लेती है। वह सात अजूबों की तस्वीरें वे कहां-कहां स्थित हैं, पहचान कर बता देती हैं। वह जानवरों की अंग्रेजी स्पेलिंग का अनुवाद मराठी में कर देती हैं। अब, सुनिए अद्विका की उम्र महज 18 महीना है।

मां असावरी बाले उस समय हैरान रह गईं, जब पिछले महीने उनकी बेटी ने सबकुछ बिंदास होकर बोलना शुरू कर दिया। असावरी बताती हैं कि जब बेटी छह महीने की थी, तभी से वह मेरे बोले गए शब्दों को बिना कठिनाई के बोल लेती थी। जब अद्विका इतना सब बोलने लगी तो मां ने अपनी बेटी के हुनर को पहचान कर उसे ऐल्फाबेट, फलों, जानवरों आदि के नाम चार्ट के फॉर्म में दिखाना, बताना शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब वह 8 माह की हुई, तो मैंने उसे देशों, मुद्राओं, अजूबों आदि के बारे में बताना, दिखाना शुरू किया।

बच्ची के पिता सागर कहते हैं कि जब अद्विका 10 महीने की हुई, तो वह सारे बॉडी पार्ट्स पहचान लेती थी। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अद्विका के साथ तकरीबन दो घंटा बिताया व उससे 100 सवाल किए। इन सवालों की सूची अद्विका के माता-पिता ने तैयार की है। एक के बाद एक सभी सवालों के जवाब बच्ची ने आसानी से दे दिए। अद्विका के मां-पिता ने बताया कि अब उसका मन सिर्फ पढ़ाई में ही लगता है, वह किताबों के इर्द-गिर्द ही रहती है।