लगभग बनकर तैयार 5 मंजिला सिविल अस्पताल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 सितम्बर 2016, 10:10 PM (IST)

अम्बाला। स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक कंस्ट्रक्शन आदित्य चैधरी ने अंबाला केंट स्थित नवनिर्मित 5 मंजिला सिविल अस्पताल की ओपीडी 15 अक्टूबर तक बनने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पहले इसे 30 सितंबर तक शुरू किया जाना था। लेकिन अब इसे 15 अक्टूबर तक ही शुरू किया जा सकेगा। ऐसे में अब अंबाला के लोगों को ओपीडी मिलने में करीब एक महीने का समय और लगेगा।