जानना चाहते हैं दीपिका की पूरी दिनचर्या के बारे में... पढें

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 नवम्बर 2017, 09:39 AM (IST)

हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से फिल्म ‘पद्मावती’ से जुड़े विवादों से घिरी हुई हैं। फिल्म में रानी ‘पद्मावती’ का किरदार निभा रहीं दीपिका लोगों के निशाने पर हैं। आज हम आपको बताएंगें दीपिका की पूरी दिनचर्या के बारे में। साथ ही वह अपनी इस कामयाबी का श्रेय किसे देती हैं?

आईये स्लाइड्स पर डालतें हैं एक नजर ...


[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दीपिका सुबह उठते ही अपनी फिटनेस पर ध्यान देती हैं। असल में इनकी फिटनेस ही इनके लिए सबकुछ है। इसलिए दीपिका सुबह योगा पर ध्यान देती हैं। वैसे दीपिका का दिन थोड़ा जल्दी ही शुरू हो जाता है। शूटिंग पर भी दीपिका योग जरूर करना नहीं भूलती हैं।

नाश्ते की बात करें तो दीपिका को सुबह जूस, फल और हल्का नाश्ता करना पसंद है। सुबह जल्दी नाश्ता करना ही दीपिका का दूसरा मुख्य काम है।देश दुनिया में क्या चल रहा है, यह सब दीपिका नाश्ते के साथ ही जानना चाहती हैं। इसलिए बोला जाता है कि दीपिका नाश्ते की टेबल पर भी कई सारे समाचार पत्र पढ़ना पसंद करती हैं।

दीपिका अपने दिन के पूरे टाइम-टेबल को सुबह ही देखती हैं.। बेशक इस बात का हिसाब दीपिका पादुकोण का मैनेजर ही करता है लेकिन दीपिका को सुबह ही अपने पूरे दिन के कार्यक्रम की जानकारी चाहिए होती है।

जिम करना भी दीपिका पादुकोण को काफी पसंद है। कई बार समय के अभाव में यह काम छूट जाता है लेकिन जब भी इनके पास समय होता है तो दीपिका जिम जरूर करती हैं।

दीपिका पादुकोण को दोपहर का भोजन समय पर चाहिए होता है। लंच में दीपिका अधिकतर भारतीय और सादा खाना पसंद करती हैं. इनको मसाले ज्यादा पसंद नहीं हैं। लेकिन दाल चावल और सलाद से इनका पेट भर जाता है।

अगर दीपिका के पास समय थोड़ा खाली है तो वह इस समय में या तो किताबें पढ़ती हैं या अपने करीबी लोगों से बातें करती हैं। वैसे दीपिका पादुकोण जैसी हस्ती के पास समय वाकई कम होता है लेकिन फिर भी अपनों के लिए समय निकालना दीपिका पादुकोण को पसंद है।

शाम को लगभग हर रोज मुलाकातों का दौर होता है। साथ में इस समय वह स्क्रिप्ट पढ़ना भी पसंद करती हैं। दीपिका पादुकोण को हिसाब से चलना भी पसंद हैं। इसलिए वह अगले दिन का हिसाब पहले भी लगा लेती हैं।

दीपिका पादुकोण के घर की तस्वीरें देखने के बाद ही मालूम हो जाता है कि इनको एक सिंपल लाइफ जीना ही पसंद है। दीपिका पादुकोण बहुत ज्यादा पार्टी में नहीं जाती हैं। दीपिका को थोड़े लेकिन अच्छे दोस्त पसंद हैं।

दीपिका अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और ईश्वर को देती हैं। आज भी वह हर रोज ईश्वर को इस बात के लिए धन्यवाद कहती हैं कि उसने इनको इस मुकाम पर पहुचाया है।

रात के समय दीपिका पादुकोण को पार्टी से ज्यादा जल्दी सोना पसंद है। इसलिए किसी जरुरी पार्टी के अलावा वह कहीं नहीं जाती हैं।