तो इसलिए लडकियों को पसंद आते हैं लंबे पुरुष!

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 02 सितम्बर 2017, 3:54 PM (IST)

कोरिया। ज्यादतार लडकियों को डेटिंग के लिए लंबे लडके ही पसंद आते हैं। एक अध्ययन में पता चला है 50 फीसदी महिलाएं या युवतियां लंबे पुरुषों के साथ डेट करती है। साथ ही अध्ययन में यह भी पता चला है कि जिन रिश्तों में लम्बाई का गैप होता है ऐसे रिश्ते ज्यादा खुशहाल होते हैं। यह अध्ययन कोरिया के एक विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


अध्ययन के लिए एक सर्वे किया गया। सर्वे में लडकियों से पूछा गया कि उन्हें लंबे लडके ज्यादा क्यों पसंद आते हैंं। सर्वे में शामिल ज्यादातर लडकियों का जवाब था कि छोटे कद के मुकाबले लंबे कद वाले पुरुष ज्यादा ताकतवर होते हैं। साथ ही लडकियां लंबे कद वाले पुरुषों को इंटेलीजेंट भी मानती हैं।


सर्वे में पता चला कि लंबे पुरुष महिलाओं को शारीरिक सुरक्षा का एहसास देते हैं। युवतियों का कहना है कि लंगे पुरुष स्वभाव से आत्मविश्वासी होते हैं और अक्सर फिट दिखते हैं।


लंबे पुरुषों के साथ रहने वाली महिलाएं खुद को भी फिट रखने की कोशिश करती हैं। साथ ही महिलाएं ऐसे पुरुषों की तलाश करती हैं जिनके साथ उन्हें सुरक्षा का एहसास होता है और वह उन्हें लंबे पुरुषों में ज्यादा मिलता है।