अगर जल्दी चाहिए सफलता तो...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2017, 12:44 PM (IST)

बचपन में हमे अक्सर सुबह जल्दी उठने की हिदायत दी जाती थी। इतना ही सुबह उठकर अखबार पढ़ना भी बेहद जरुरी होता था ताकि हम खुद को देश दुनिया की खबरों से अपडेट रख सकें और अपनी जनरल नॉलेज को बढ़ा सके।लेकिन आज की तकनीकी दुनिया में हम इन सब चीजो को पीछे छोड़ते हुए वर्चुअल वर्ल्ड में जा रहें हैं। इससे नुकसान सिर्फ और सिर्फ हमारा हो रहा है। तो आइये आज के लेख के जरिये जानतें हैं कि कैसे न्यूजपेपर पढ़ने की आदत आपको सक्‍सेसफुल बनाने में कारगर साबित हो सकती है।


[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

सुबह जल्दी उठने की आदतअख़बार सुबह सुबह हमारे घर आ जाता है। पेपर पढ़ने का सबसे अच्छा समय सुबह का ही होता है यदि आप पेपर पढ़ने के लिए जगने की आदत डाल लेंगे तो आप सूर्योदय के साथ-साथ जग जाते हैं। सुबह उठने की वजह से आप सुबह की ठंडी और साफ हवा से रू-ब-रू भी होते हैं। ऐसा करना आपके लिए लॉन्ग रन में सहयोगी होता है। 

आप जनरल नॉलेज से अपडेट रहते हैंआजकल किसी भी कॉम्पटेटिव एग्जाम  के लिए आपकी जनरल नॉलेज को सबसे पहले देखा जाता है।  अगर आप रोज सुबह अखबार पढेंगें तो आपको आखिरी वक्त पर जनरल नॉलेज की  नहीं छाननी पड़ेगी। 

लैंग्वेज में सुधार होता हैअब इस बात में तो कोई शक नहीं कि सिर्फ अच्छे रीडर्स ही अच्छे लीडर्स हो सकते हैं. अखबार को लगातार पढ़ने से आप अपने लैंग्वेज स्किल में जबरदस्त इंप्रूवमेंट को महसूस कर सकेंगे. साथ ही आपकी डिक्‍शनरी में इंप्रूवमेंट होगा। 

 किसी भी तरह के ग्रुप डिस्कशन में अव्वल रहते हैं अब इस बात से तो सारे स्टूडेंट्स वाकिफ होंगे कि ग्रुप डिस्कशन पढ़ाई-लिखाई में बेहतर परफॉर्म करने में हेल्‍पफुल होता है. स्टूडेंट्स सेल्फ स्टडी के बाद ग्रुप डिस्कशन से ही निखरते हैं। वे अपनी बातों को बिना किसी हिचकिचाहट के कहीं भी रखने में सहज होते हैं। इस काम में न्यूजपेपर उनके आपका सबसे अहम साथी हो सकता है। 

वर्ड पावर में जबरदस्त इजाफा रोज अखबार पढ़ने के फायदों में अव्व्ल है कि आपके वर्ड पावर में इजाफा होता है, और आज किसी भी तरह के बढ़िया कंपटीशन और नौकरी के लिए अंग्रेजी एक अनिवार्य विषय होता है। ऐसे में आपका रोजाना न्यूजपेपर पढ़ना हर तरह से फायदेमंद साबित होगा।